delhi: पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में क्रिकेट खेलने को लेकर तीन नाबालिगों में हुए झगड़े में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पार्क में क्रिकेट खेलने को लेकर 12 वर्षीय लड़के और 15 वर्षीय पीड़ित के बीच बहस हुई।
बाहरी दिल्ली के एमडीसी स्कूल परिसर से चौकीदार का जला हुआ शव मिला
बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में स्थित एक एमसीडी प्राथमिक विद्यालय के गार्ड कक्ष से 58 वर्षीय चौकीदार का जला हुआ शव मंगलवार को बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रोहतक का निवासी था। पुलिस ने एक बयान में कहा कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में कार्यरत था और स्कूल में चौकीदार के पद पर तैनात था।
दिल्ली: मेट्रो के आगे कूद कर राजस्थान के 45 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान
दिल्ली मेट्रो के उत्तम नगर पूर्व स्टेशन पर 45 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को ट्रेन के आगे कथित रूप से कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्टेशन नियंत्रक से पूर्वाह्न 10 बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली की एक व्यक्ति मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गया।
आंध्र प्रदेश: इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने खुदकुशी की
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मंगलवार को एक निजी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। चंद्रगिरि के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बी. प्रसाद ने बताया कि इंजीनियरिंग की छात्रा भुवनेश्वरी का शव छात्रावास में उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।