नाइजीरियाई नागरिक ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 8 अफ्रीकियों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 3, 2018 09:11 AM2018-09-03T09:11:34+5:302018-09-03T09:11:34+5:30

पुलिस ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर अफ्रीका के लोगों के एक ठिकाने का पता लगाया गया और इसके बाद पुलिस के एक दल ने गोयला डेरी के कुतुब विहार में एक बहुमंजिली इमारत में शुक्रवार को छापा मारा।

delhi police arrested nigerian man with heroine and 8 african for illegal stay in india | नाइजीरियाई नागरिक ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 8 अफ्रीकियों को किया गिरफ्तार

नाइजीरियाई नागरिक ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 8 अफ्रीकियों को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, तीन सितंबर: नाइजीरिया के एक नागरिक को रविवार (दो सितंबर) को कथित तौर पर मादक पदार्थ बेचने के लिए गिरफ्तार किया गया हैं वहीं देश में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीका के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर अफ्रीका के लोगों के एक ठिकाने का पता लगाया गया और इसके बाद पुलिस के एक दल ने गोयला डेरी के कुतुब विहार में एक बहुमंजिली इमारत में शुक्रवार को छापा मारा।

उन्होंने बताया कि तलाश के दौरान वांछित नाइजीरियाई नागरिक यू जॉन(28) को कुतुब विहार में उसके फ्लैट से पकड़ा गया और पुलिस ने उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20लाख रूपए बताई जाती है।

अतिरिक्त पुलिस उपाआयुक्त(अपराध) अजित सिंगला ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसी इमारत में अन्य फ्लैटों में छापा मारा गया जहां अफ्रीकी मूल के और लोगों को रहते हुए पाया गया।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि दो महिलाओं सहित आठ अफ्रीकी नागरिक बिना वैध वीजा अथवा पासपोर्ट के देश में रह रहे हैं, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरापियों को उनके देश वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जॉन ने पूछताछ में बताया कि वह अक्टूबर 2012 को छह माह के बिजनेस वीजा पर भारत आया था और वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह नाइजीरिया वापस नहीं लौटा।

अन्य आरोपियों ने भी बताया कि वे भी बिजनेस अथवा छात्र वीजा पर भारत आए थे लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वापस नहीं लौटे।

Web Title: delhi police arrested nigerian man with heroine and 8 african for illegal stay in india

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे