लाइव न्यूज़ :

2017 में अर्जुन कुमार ने प्रेमिका पर कई बार चाकू मारने के बाद गला रेतकर की हत्या, 2025 में नेपाल हिंसा के बाद जेल से भागा और अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2025 20:40 IST

पुलिस के मुताबिक 16 नवंबर, 2017 को अर्जुन कुमार उर्फ ​​भोला (31) ने अपनी प्रेमिका को कथित तौर पर कई बार चाकू मारने के बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि फरार होने के बाद अर्जुन ने नेपाल में भी जघन्य अपराध किया।25 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अर्जुन का वर्षों तक कोई पता नहीं चल सका।

नई दिल्लीः दिल्ली में आठ साल पहले अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोपी को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह नेपाल की एक जेल में बंद था और वहां हाल ही में हुई अशांति के दौरान जेल से भाग गया था। उसके बाद उसे बिहार में रक्सौल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक 16 नवंबर, 2017 को अर्जुन कुमार उर्फ ​​भोला (31) ने अपनी प्रेमिका को कथित तौर पर कई बार चाकू मारने के बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस ने बताया कि फरार होने के बाद अर्जुन ने नेपाल में भी जघन्य अपराध किया जिसके लिए उसे 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) हर्ष इंदौरा ने कहा कि अर्जुन और उसकी प्रेमिका न्यू अशोक नगर में एक ही इमारत में रहते थे।

जब प्रेमिका ने अर्जुन से शादी करने से इनकार कर दिया और उसके परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो अर्जुन ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि व्यापक तलाशी के बावजूद, अर्जुन का वर्षों तक कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने कहा, ‘‘ जांचकर्ताओं को बाद में पता चला कि वह नेपाल चला गया था, जहां उसने एक और जघन्य अपराध किया।’’

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘ नेपाल में हाल ही में हुई अशांति के दौरान अर्जुन जेल से भाग गया। खुफिया जानकारी मिली कि वह भारत में घुसकर बिहार में अपने पैतृक स्थान जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद एक टीम को सीमा पर तैनात किया गया और उसे रक्सौल से गिरफ्तार कर लिया गया।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसनेपालNepal Policeबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो