लाइव न्यूज़ :

15 और 16 साल की उम्र के 3 नाबालिग ने स्कूल के बाहर 15 वर्षीय लड़के के सीने में चाकू घुसाया, मारने के बाद टूटी बीयर की बोतल दिखाकर धमकाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 11:10 IST

delhi Paharganj: पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि घटना चार सितंबर की है, जब एक लड़का थाने पहुंचा, जिसके सीने में चाकू घुसा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों ने सीने से चाकू सफलतापूर्वक निकाल लिया।शक था कि पीड़ित ने ही हमले के लिए उकसाया था।चाकू से वार किया, जबकि साथी उसे रोक रहे थे।

नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्कूल के बाहर 15 वर्षीय एक लड़के पर चाकू से हमला करने के आरोप में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि घटना चार सितंबर की है, जब एक लड़का थाने पहुंचा, जिसके सीने में चाकू घुसा हुआ था।

 

उन्होंने बताया कि उसे कलावती सरन अस्पताल ले जाया गया और बाद में राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सीने से चाकू सफलतापूर्वक निकाल लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि लगभग 10-15 दिन पहले आरोपी नाबालिगों में से एक को कुछ लड़कों ने पीटा था और उसे शक था कि पीड़ित ने ही हमले के लिए उकसाया था।

पुलिस के अनुसार, बदला लेने के लिए लड़का और उसके दो साथी स्कूल के गेट के पास पीड़ित से भिड़ गए और उसे चाकू मार दिया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने कहा, "नाबालिगों में से एक ने उस पर चाकू से वार किया, जबकि उसके साथी उसे रोक रहे थे।

चाकू मारने से पहले उनमें से एक ने लड़के को टूटी हुई बीयर की बोतल दिखाकर धमकाया भी।" इस मामले में पहाड़गंज थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के अंदर 15 और 16 साल की उम्र के तीनों आरोपियों को आराम बाग इलाके से हिरासत में ले लिया गया।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी