महिला ने 13 साल के बच्चे के साथ करना चाहा सेक्स, भागने लगा नाबालिग तो जला दिया प्राइवेट पार्ट

By पल्लवी कुमारी | Published: October 10, 2018 01:35 PM2018-10-10T13:35:59+5:302018-10-10T13:35:59+5:30

घटना दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा के छपरौला गांव की है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी महिला फरार है। महिला पर  पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

Delhi NCR Greater Noida 30 year old woman burns minor's private part | महिला ने 13 साल के बच्चे के साथ करना चाहा सेक्स, भागने लगा नाबालिग तो जला दिया प्राइवेट पार्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा, 10 अक्टूबर: दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा की महिला ने एक नाबालिग बच्चे के प्राइवेट पार्ट को जला दिया है। इसके पीछे वजह जान हर कोई हैरान है। ग्रेटर नोएडा की एक महिला ने 13 साल के बच्चे के साथ सेक्स करने की जबरदस्ती की। जब उस बच्चे ने भागने की कोशिश की तो महिला ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट को चिमटे से जला दिया है। इस बात का आरोप महिला पर 13 साल के बच्चे के परिजनों ने लगाया है। 

जबरन करना चाहती थी सेक्स 

इस मामले में पुलिस को शिकायत मंगलवार गई है। छपरौला गांव की रहने वाली महिला ने कथित तौर पर 13 वर्षीय नाबालिग लड़के को जबरदस्ती अपने पास बुलाया और उसके साथ सेक्स करने की कोशिश करने लगी। जैसे ही उसने मना किया उसने प्राइवेट पार्ट को जलाने की कोशिश की। 

बच्चे की मां का है ये आरोप

13 वर्षीय बच्चे की मां ने पुलिस ने बताया, आरोपी महिला ने बार-बार मेरे बेट का यौन शोषण किया है। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की है, जब दोपहर को आरोपी 25-30 साल उम्र की महिला नाबालिग बच्चे को फुसलाकर अपने घर ले गई। उस वक्त वह महिला घर पर अकेली थी। 

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पुलिस ने बताया कि महिला पर भारतीय दंड सहिंता(आईपीसी) के धारा 323, 342, 363, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें बच्चे को हथियार से चोट पहुंचाने, अगवा करने और आपराधिक मंशा से संबंधित धाराएं शामिल हैं। इसके साथ ही आरोपी महिला पर  पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

आरोपी महिला है फरार 

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी महिला फरार है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस को इस मामले में बस एक बात का शक है कि यह घटना शुक्रवार( पांच अक्टूबर) की है और शिकायत इतनी देरी से मंगलवार(9 अक्टूबर) को किया गया है। 

Web Title: Delhi NCR Greater Noida 30 year old woman burns minor's private part

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे