लाइव न्यूज़ :

DELHI MURDER Case: 35 वर्षीय व्यक्ति पर 50 बार चाकू से वार कर हत्या, चार नाबालिग ने गोद डाला, राहगीरों से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन कोई नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2024 06:27 IST

DELHI MURDER Case: घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें चार नाबालिग नजीर पर चाकू से वार कर रह हैं जबकि वह राहगीरों से मदद की गुहार लगाता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि हमले को देखने वाले स्थानीय लोग बाद में घटनास्थल पर एकत्र हुए।पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नजीर पर लगभग 50 बार चाकू से वार किया गया था।

DELHI MURDER Case: उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में चार किशोरों ने कथित तौर पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति पर 50 बार चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार शाम 6:45 बजे की है। मृतक की पहचान नजीर उर्फ नन्हे के रूप में की गई है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें चार नाबालिग नजीर पर चाकू से वार कर रह हैं जबकि वह राहगीरों से मदद की गुहार लगाता रहा।

पुलिस ने बताया कि हमले को देखने वाले स्थानीय लोग बाद में घटनास्थल पर एकत्र हुए और उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि नजीर पर लगभग 50 बार चाकू से वार किया गया था।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जॉय टिर्की ने बताया, ‘‘नजीर पर डकैती और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने नजीर की हत्या इसलिए की क्योंकि दो दिन पहले मृतक ने उनमें से एक को धमकी दी थी।’’ पुलिस ने बताया कि नजीर स्कूटी से जा रहा था, लेकिन इसी दौरान चौहान बांगर में मंगला अस्पताल वाली गली में आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?