लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नेब सराय में मोबाइल फोन पर लूडो खेल रहे व्यक्ति की छुरा घोंपकर हत्या, 2 नाबालिग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 19, 2020 17:44 IST

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि शनिवार शाम को संगम विहार इलाके में आठ से नौ लोग अपने मोबाइल फोन पर लूडो खेल रहे थे, तभी तीन से चार लोग आए और उन पर पत्थर फेंकने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘लूडो खेल रहे ज्यादातर लोग भागने में कामयाब रहे। डीसीपी ने बताया कि इस जानकारी के आधार पर छापे मारे गए और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्लीदक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक व्यक्ति की कथित तौर पर छुरा घोंपकर हत्या करने के आरोप में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और दो नाबालिगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान संगम विहार निवासी रोहित (21) के रूप में हुई है। पुलिस को शनिवार को घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने व्यक्ति को मृत पाया, जबकि वीरेंद्र नाम का एक अन्य व्यक्ति, जिसकी कोहनी में चोटें लगी थीं, वह भी घटनास्थल पर मिला।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि शनिवार शाम को संगम विहार इलाके में आठ से नौ लोग अपने मोबाइल फोन पर लूडो खेल रहे थे, तभी तीन से चार लोग आए और उन पर पत्थर फेंकने लगे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘लूडो खेल रहे ज्यादातर लोग भागने में कामयाब रहे। रोहित और वीरेंद्र पीछे रह गए। आरोपियों ने रोहित को उसके सीने पर छुरा मार दिया और वीरेंद्र को भी घायल कर दिया और मौके से भाग गए।

मृतक के शव को एम्स अस्पताल भेज दिया गया।’’ चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि आरोपी का नाम आरिफ (20) है, जो संगम विहार का निवासी है, जबकि अन्य दो नाबालिग हैं। डीसीपी ने बताया कि इस जानकारी के आधार पर छापे मारे गए और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरिफ ने यह भी खुलासा किया कि इस अपराध में राम बाबू नामक एक व्यक्ति और दो नाबालिग किशोर भी शामिल है। दोनों किशोरों को भी पकड़ लिया गया।  

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांडदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...