लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 16 वर्षीय आदिवासी लड़की की बेरहमी से हत्या, पहले लाश के किए छोटे-छोटे टुकड़े फिर नाले में फेंका

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 21, 2018 10:14 IST

झारखंड से काम के लिए दिल्ली लाई गई 16 साल की एक आदिवासी लड़की की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानव तस्करों के चंगुल में फंसी इस लड़की को घरेलू काम के लिए दिल्ली लाया गया था।

Open in App

रांची/नई दिल्ली, 21 मई। झारखंड से काम के लिए दिल्ली लाई गई 16 साल की एक आदिवासी लड़की की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानव तस्करों के चंगुल में फंसी इस लड़की को घरेलू काम के लिए दिल्ली लाया गया था। लड़की ने काम के एवज में पैसे मांगे तो तस्कर ने पहले उसकी बेरहमी से उसकी हत्या की उसके बाद उसकी लाश के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे बैग में भर कर एक नाले में फेंक दिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड के गुमला के कामडारा का रहने वाले मनजीत केरकेट्टा नौकरी दिलाने के नाम पर सोनी कुमारी नाम की इस लड़की को दिल्ली लाया था। यहां साउथ दिल्ली के पॉश इलाके में उसने सोनी को नौकरानी का काम दिलवाया। लेकिन यहां मालिक के द्वारा दिए जाने वाले पैसे को वह खुद ही रख लेता था। काफी दिनों तक सोनी को उसके पैसे नहीं मिले तो उसने मनजीत से अपने पैसे मांगे, इस बात को लेकर दोनों में काफी बहस हुई। 

इस दौरान मनजीत ने गुस्से में सोनी की हत्या कर दी और उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर एक थैले में भरकर नाले में फेंक दिया। पुलिस को दिल्ली के ज्वालापुरी इलाके में शव एक बैग में मिला शिनाख्त करने पर पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई। इसके बाद दिल्ली पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने आसपास के इलाके करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें मनजीत के साथ सोनी को देखा गया। 

पुलिस को इस दौरान सूचना मिली कि मनजीत गायब है। छानबीन के दौरान पुलिस ने मनजीत को दिल्ली के नागलोई इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मनजीत की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने गुमला में भी छापेमारी की थी।

 

पुलिस ने आरोपी मनजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने झारखंड के कई मानव तस्करों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। मनजीत और उसके जैसे कई अन्य मानव तस्कर झारखंड की भोली-भाली आदिवासी लड़कियों को बहला-फुसलाकर बड़े शहरों में काम दिलवाने के नाम पर ले जाते हैं और वहां उनकी मेहनत की कमाई खुद रख लेते हैं इस दौरान अगर कोई लड़की विद्रोह करती है तो उसे मार डाला जाता है।

टॅग्स :झारखंडदिल्लीक्राइमदिल्ली पुलिसआदिवासी महिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो