दिल्ली: मुंडका में बदमाशों ने असलहे के बल पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी को लूटा, छत्तरपुर में उच्चकों ले उड़े 25 लाख रुपये के कपड़े
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 12, 2023 12:44 PM2023-10-12T12:44:27+5:302023-10-12T13:05:32+5:30
दिल्ली के उत्तरी पश्चिम में पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को लूटा। दक्षिणी दिल्ली में इतने लाख के डिजाइनर कपड़ों को चोर लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।
नई दिल्ली: राजधानी में बेखौफ लुटेरों ने मुंडका पुलिस थाना क्षेत्र के अंदर पड़ने वाले पेट्रोल पंप पर लूटपाट कर दी है। इसकी जानकारी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खगालने के बाद मिली है। वहीं, दूसरी तरफ गुरूवार की सुबह छत्तरपुर में शोरूम से 25 लाख के डिजाइनर कपड़ों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोनों मामले पर पुलिस जांच कर रही है और केस भी रजिस्टर्ड कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो छत्तरपुर चोरी में दो लोग शामिल थे, जिसकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस को मिली है।
मुंडका पुलिस थाना क्षेत्र के घेवरा में मंगलवार की रात को चोरी की घटना हुई थी। यह थाना उत्तर पश्चिम दिल्ली में आता है। इसमें छह लूटेरे दो बाइक पर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उन्होंने पंप पर तैनात कर्मचारी के ऊपर गोली तान दी और उसे लूट लिया। साथ ही पेट्रोल पंप पर आए बदमाशों ने दो राउंड बुलेट फायर भी की है। इसकी भी जानकारी सीसीटीवी फुटेज से सामने आई है।
हुआ यूं कि एक छह में से एक लूटेरने ने कर्मचारी से पेट्रोल भरने के लिए कहा। इतनी देर में दूसरे लूटेरे ने उसे मारना शुरू कर दिया। तभी साथ में आए सभी लूटेरों ने पंप पर तैनात कर्मचारी को लूट लिया। इसके बाद वे सभी दो राउंड गोली चलाकर भाग निकले।
दूसरी लूट दक्षिण दिल्ली की है, जहां गुरूवार की सुबह दो चोर एक शोरूम में घुसे और 25 लाख के कीमती डिजाइनर कपड़े लूट लिए।