लाइव न्यूज़ :

Delhi: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर गिरफ्तार, मुनव्वर फारूकी की हत्या की मिली थी सुपारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2025 10:15 IST

Delhi: पुलिस ने बताया कि उन्होंने मुंबई और बेंगलुरु में फारूकी पर नजर रखने के लिए उनकी कथित रूप से जासूसी की।

Open in App

Delhi: रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण गिरोह के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार सुबह जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की कथित तौर पर सुपारी दी गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान राहुल और साहिल के रूप में हुई है तथा वे हरियाणा के पानीपत और भिवानी के रहने वाले हैं।

जांच अधिकारियों के अनुसार दोनों बदमाशों को विदेश में रहने वाले माफिया रोहित गोदारा से निर्देश मिलते थे, जो गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के साथ मिलकर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मुंबई और बेंगलुरु में फारूकी पर नजर रखने के लिए उनकी कथित रूप से जासूसी की।

एक अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ राहुल दिसंबर 2024 में हरियाणा के यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड के सिलसिले में वांछित था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में इस्तेमाल किए गए हथियार और एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। 

टॅग्स :मुनव्वर फारुकीदिल्ली पुलिसएनकाउंटरदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी