लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक घर से 5 शव बरामद, पति-पत्नी और तीन बच्चे मृत हालत में मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2020 15:23 IST

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

Open in App
ठळक मुद्देये शव कुछ दिन पुराने हैं और उन्‍हें क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया है।इस घटना के सामने आने से आपसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक घर से 5 शव बरामद हुए है। दिल्ली भजनपुरा के एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चे मृत हालत में मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र भजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये हैं। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की पुलिस में शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो पांच लोगों के शव बरामद हुए। इनमें तीन पुरुषों के और दो महिलाओं के शव हैं। उन्होंने बताया कि क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मौके से कोई नोट भी बरामद नहीं हुआ है ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। जानकारी के मुताबिक, ये शव कुछ दिन पुराने हैं और उन्‍हें क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया है। इस घटना के सामने आने से आपसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।भजनपुरा इलाके में सड़ी-गली हालत में जो लाशें मिली हैं, उसके बारे में पुलिस ने बताया कि ये पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की उम्र 18, 16 और 12 साल के आसपास है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पति बैटरी रिक्शा चलाता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी