लाइव न्यूज़ :

Delhi ki khabar: नरेला में मुठभेड़, कई मामलों में वांछित दो अपराधी गिरफ्तार, चार पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद

By भाषा | Updated: April 10, 2020 16:36 IST

नरेला में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस एनकाउंटर में इनामी बदमाश घायल हो गया। दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर काबू पाने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को देख दोनों ने गोली चला दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। बदमाशों द्वारा चलाई गईं दो गोलियां दो पुलिस वालों के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगीं।

नई दिल्लीः दिल्ली के नरेला इलाके में मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने कई मामलों में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों की पहचान पंकज डबास (25) और अजीत (30) के तौर पर की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पुलिस ने गुरुवार को रात करीब साढ़े नौ बजे नरेला इलाके में दोनों को देखा, जिसके बाद पुलिस को देख दोनों ने गोली चला दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों द्वारा चलाई गईं दो गोलियां दो पुलिस वालों के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगीं।” पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान अजीत पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किये गए दोनों अपराधियों के पास से चार पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किये गए हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?