लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: आखिर इनका क्या कसूर, लड़कियों को जन्म दिया!, अपनी नवजात जुड़वां की हत्या कर दफनाया, पिता ने अपने माता-पिता और परिवार के साथ मिलकर दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2024 05:50 IST

Delhi Crime News: एक जून को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पूजा ने रोहतक में मायके जाने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज तथा उसके परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और बच्चियों को लेकर चले गये। नीरज ने बीच में ही रास्ता बदल लिया और कहीं और चला गया।पूजा के भाई जुगनू खत्री ने नीरज से संपर्क किया तो उसे कोई जवाब नहीं मिला।

Delhi Crime News: एक पिता ने माता-पिता और परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ मिलकर अपनी नवजात जुड़वां बच्चियों की कथित तौर पर हत्या कर उन्हें दफना दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पूजा सोलंकी ने 30 मई को हरियाणा के रोहतक के सेक्टर-36 स्थित एक अस्पताल में जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था। उसने बताया कि पूजा का पति नीरज सोलंकी और उसके ससुराल वाले इस बात से नाखुश थे कि उसने लड़कियों को जन्म दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक जून को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पूजा ने रोहतक में मायके जाने का फैसला किया।

नीरज तथा उसके परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और बच्चियों को लेकर चले गये। पूजा से दूसरी कार में उनके पीछे आने को कहा। हालांकि नीरज ने बीच में ही रास्ता बदल लिया और कहीं और चला गया।’’ पुलिस ने बताया कि जब पूजा के भाई जुगनू खत्री ने नीरज से संपर्क किया तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि बाद में खत्री को पता चला कि पूजा के ससुराल वालों ने दोनों बच्चियों को जान से मारकर दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में दफना दिया है जहां नीरज और उसका परिवार रहता है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम ने इलाके के एक श्मशान घाट से लड़कियों के शवों को निकाला। उसने बताया कि नीरज के पिता विजेंद्र सोलंकी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नीरज और परिवार के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?