लाइव न्यूज़ :

आंखों में मिर्ची पाउडर डाल... हथौड़े और रॉड से किया वार, दिल्ली में रोड रेज की खौफनाक वारदात

By आकाश चौरसिया | Updated: September 21, 2023 16:54 IST

पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली में कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर हथौड़े और लोहे की रॉड से पीटा। पुलिस ने कहा कि बीती रात 12:37 बजे पीसीआर को कॉल आई जो टीगरी पुलिस थाने से संबंधित है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर हथौड़े और लोहे की रॉड से पीट दिया।पुलिस ने फिर पहुंचने के बाद ही तुरंत पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि छतरपुर में स्थित ऑफिस से घर वापस आ रहा था।

नई दिल्ली: पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली में कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर हथौड़े और लोहे की रॉड से पीटा। पुलिस ने कहा कि बीती रात 12:37 बजे पीसीआर को कॉल आई जो टीगरी पुलिस थाने से संबंधित है। 

पुलिस ने फिर पहुंचने के बाद ही तुरंत पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। इस पूरे वाक्ये पर दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर चंदन चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि संगम विहार निवासी बलराज चौधरी के माथे और सीधे हाथ पर काफी चोट आई है।   

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि छतरपुर में स्थित ऑफिस से घर वापस आ रहा था जिसके बाद वो अपने मित्र जुगल किशोर के साथ अपने घर के पास ही डिनर करने मालवीय नगर पहुंचा था। 

डीसीपी ने बताया कि जब पीड़ित अपने घर की ओर वापस जा रहा था तभी सामने से एक कार आई और टक्कर मार दी। इसके बाद वो अपनी कार से देखने के लिए बाहर निकला कि आखिर क्या हुआ है? उसी दौरान मोटरसाइकल चालक ने उसकी आंखों पर मिर्च पॉउडर छिड़क दिया। फिर एक स्कॉर्पियो कार दूसरी दिशा से सामने आ पहुंची और इतनी देर में लोहे की छड़ और हथौड़े से वार कर दिया।

दिल्ली पुलिस डीसीपी ने इस प्रकरण पर बताया कि बलराज के ऊपर पहले से ही पहले पांच क्रिमिनल केस चल रहे हैं और वो पूरी तरह से इस केस की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इतनी ही नहीं पीड़ित किसी के भी नाम लेने से बच रहा है। 

अधिकारी ने आगे बताया कि  ऐसा लगता है कि हमलावर और पीड़ित व्यक्ति एक दूसरे को पहले से जानते थे। उन्होंने कहा है कि हम लीगल तौर पर कार्रवाई कर रहे हैं और जांच जारी है।  

पुलिस ने अपनी बात को विस्तृत तौर पर बताया कि क्राइम सीन और सीसीटीवी को खंगाला जाएगा। पुलिस ने कहा है कि हम टिगरी स्टेशन में ये भी देखेंगे कि थाने में इसका इतिहास क्या है? 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसDelhi Police Commissionerक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो