दिल्लीः माता-पिता से जबरन वसूली के लिए अमेरिकी महिला ने कराया 'अपहरण'; पैसे और पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के बाद प्रेमी संग रची ये साजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 18, 2022 08:03 AM2022-07-18T08:03:15+5:302022-07-18T08:10:09+5:30

पुलिस ने कहा कि महिला का पासपोर्ट छह जून को समाप्त हो गया था और उसके प्रेमी के पासपोर्ट की भी वैधता समाप्त हो गई थी। पुलिस ने कहा कि वैध पासपोर्ट और वीजा के बिना भारत में अधिक समय तक रहने के लिए दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Delhi American woman pretends to be kidnapped after running out of money booked for staying longer | दिल्लीः माता-पिता से जबरन वसूली के लिए अमेरिकी महिला ने कराया 'अपहरण'; पैसे और पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के बाद प्रेमी संग रची ये साजिश

दिल्लीः माता-पिता से जबरन वसूली के लिए अमेरिकी महिला ने कराया 'अपहरण'; पैसे और पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के बाद प्रेमी संग रची ये साजिश

Highlights27 वर्षीय महिला अमेरिका के एक विश्वविद्यालय से स्नातक हैमहिला का पासपोर्ट छह जून को समाप्त हो गया था और उसके प्रेमी के पासपोर्ट की भी वैधता समाप्त हो गई थी। प्रेमी का भी पासपोर्ट खत्म हो गया था जिसके बाद दोनों ने अपहरण का नाटक किया

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाली 27-वर्षीय अमेरिकी महिला ने पैसे खत्म होने के बाद अपने माता-पिता से जबरन वसूली के प्रयास में कथित तौर पर अपने अपहरण का नाटक किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लो मैक्लॉघलिन नामक महिला तीन मई को दिल्ली आई थी।

वह अमेरिका के एक विश्वविद्यालय से स्नातक है और वाशिंगटन डीसी में रहने वाले उसके पिता एक पूर्व-सैन्य अधिकारी हैं। नई दिल्ली की पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने कहा कि अमेरिकी महिला ने कबूल किया है कि उसने अपने अपहरण का ढोंग किया था, क्योंकि दिल्ली पहुंचने के कुछ दिनों के भीतर उसके पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उसने और उसके नाइजीरियाई प्रेमी ओकोरो ने माता-पिता से पैसे वसूलने की योजना बनाई।

पुलिस ने कहा कि महिला का पासपोर्ट छह जून को समाप्त हो गया था और उसके प्रेमी के पासपोर्ट की भी वैधता समाप्त हो गई थी। पुलिस ने कहा कि वैध पासपोर्ट और वीजा के बिना भारत में अधिक समय तक रहने के लिए दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Web Title: Delhi American woman pretends to be kidnapped after running out of money booked for staying longer

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे