लाइव न्यूज़ :

Delhi: 9 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद हापुड़ में दबौचा गया

By अंजली चौहान | Updated: June 11, 2025 07:56 IST

Delhi: साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई और उसके शव को आरोपियों ने सूटकेस में भर दिया।

Open in App

Delhi: राजधानी दिल्ली में नौ साल की नाबालिग लड़की से रेप करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में हुई इस घटना के संबंध में 28 वर्षीय व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नेहरू विहार निवासी आरोपी को वापस दिल्ली लाया जा रहा था, तभी उसने हिरासत से भागने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, भागने के प्रयास के दौरान उसने एक कांस्टेबल पर छिपे हुए ब्लेड से हमला किया और उसे काबू में करने से पहले पैर में गोली मार दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "उसने वेलकम इलाके में झील पार्क के पास शौच के लिए कहा था।"

पुलिस पर आरोपी ने किया हमला

पुलिस का कहना है कि शौच करने के लिए जैसे ही आरोपी गाड़ी से उतरा, उसने अचानक ब्लेड निकाला और कांस्टेबल अमित मान के सीने में दो बार वार किया और भागने की कोशिश की। चेतावनी के बावजूद, आरोपी भागता रहा। फिर पुलिस ने एक गोली चलाई जो उसके पैर में लगी और उसे पकड़ लिया गया।"

घायल कांस्टेबल और आरोपी दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कांस्टेबल पर हमले के लिए वेलकम थाने में एक अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से गिरफ्तारी की गई।

यह मामला नेहरू विहार की ही नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित बलात्कार और हत्या से जुड़ा है, जिसका शव शनिवार शाम को दयालपुर में एक पड़ोसी के घर में सूटकेस में भरा हुआ मिला था। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और पीड़ित परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया।

परिवार के अनुसार, लड़की शाम करीब 7 बजे अपने एक नजदीकी रिश्तेदार के घर बर्फ देने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाशी के दौरान सूटकेस के अंदर उसका शव मिला। उसे तुरंत स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया और बाद में शास्त्री पार्क के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई थीं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश में उसकी गिरफ्तारी हुई।

टॅग्स :दिल्ली रेपदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइमहत्यादुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...