लाइव न्यूज़ :

9 साल के लड़के को बहला-फुसलाकर छत पर बुलाया और 13 साल के 1 और 16 वर्ष के 2 नाबालिग ने किया यौन उत्पीड़न, किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 17:50 IST

Delhi: पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने शिकायत के हवाले से बताया कि तीन नाबालिगों ने पीड़ित को बहला-फुसलाकर एक सुनसान छत पर बुलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने पीड़ित बच्चे को धमकी दी।एक की उम्र 13 साल और दो की उम्र 16 साल है। ‘काउंसलिंग’ की व्यवस्था की जा रही है। 

Delhi: दिल्ली में नौ वर्ष के एक लड़के को बहला-फुसलाकर छत पर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चार नवंबर को बच्चे के एक रिश्तेदार ने पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि लड़के का तीन नाबालिगों ने यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस उपायुकत (मध्य) निधिन वलसन ने शिकायत के हवाले से बताया कि तीन नाबालिगों ने पीड़ित को बहला-फुसलाकर एक सुनसान छत पर बुलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़ित बच्चे को धमकी दी कि अगर उसने यह घटना किसी को बताई, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आरोपियों में से एक की उम्र 13 साल और दो की उम्र 16 साल है। वलसन ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह (गंभीर यौन उत्पीड़न के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित से मिली जानकारी और मुखबिरों की मदद से टीम ने संदिग्धों की पहचान की और बापा नगर इलाके में उनका पता लगाया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने वाले दिन ही तीनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया था और अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस उपायुकत (डीसीपी) ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बाल कल्याण अधिकारियों की मदद से लड़के के लिए ‘काउंसलिंग’ की व्यवस्था की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?