लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः जिंदा जले 3 लोग?, आनंद विहार की झुग्गी में लगी भीषण आग, सभी उत्तर प्रदेश के औरैया के निवासी थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2025 12:38 IST

दमकल के तीन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर रात दो बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतंबू के अंदर से तीन लोगों के जले हुए शव बरामद किए जाने की पुष्टि की। सभी उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के निवासी थे।श्रमिक के तौर पर कार्य करते थे।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एजीसीआर एन्क्लेव के पास अस्थायी रूप से बने एक तंबू में भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर तीन लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को इस घटना के संबंध में सोमवार रात दो बजकर 22 मिनट पर सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के तीन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर रात दो बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया।

अग्निशमन सेवा के अधिकारी फिरोज ने रात तीन बजकर 10 मिनट पर तंबू के अंदर से तीन लोगों के जले हुए शव बरामद किए जाने की पुष्टि की। पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, मृतकों की पहचान जग्गी (30) के अलावा श्याम सिंह (40) और कांता प्रसाद (35) इन दो भाइयों के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के निवासी थे, जो यहां श्रमिक के तौर पर कार्य करते थे।

उसने बताया कि आग लगने के कारण दम घुट जाने से तीनों की मौत हो गई। बयान में कहा गया कि मृतक और एक अन्य मजदूर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) में काम करते थे और मंगलम रोड पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) प्लॉट के पास स्थित अस्थायी तंबू में रहते थे।

बयान में कहा गया है, ‘‘उन्होंने टेंट में रोशनी के लिए डीजल से जलने वाली एक छोटी डिब्बिया का इस्तेमाल किया और उसे कथित तौर पर कूलर स्टैंड पर रख दिया। जीवित बच गए नितिन ने बताया कि लगभग दो बजे श्याम सिंह की नींद खुली और उसने आग की लपटें देखी, और फिर दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा।

जैसे ही आग की लपटें तेज हुई, नितिन भागने में सफल रहा, लेकिन अन्य तीन फंस गए और आग की लपटों में घिर गए।’’ तंबू के अंदर गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग और भड़क गई। बयान के अनुसार, अधिकारियों को संदेह है कि डीजल कंटेनर के कारण आग लगी होगी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। उसने बताया कि नितिन के अलावा श्याम सिंह और कांता प्रसाद के पिता रामपाल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिल्लीअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो