लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 26 वर्षीय चचेरे भाई ने सात साल के छोटे भाई का गाल सिगरेट से जलाया, अपने पिता और चाची के साथ रह रहा था पीड़ित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2023 19:17 IST

दिल्लीः किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को 28 फरवरी को दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमाता और पिता के साथ तीन-तीन महीने की अवधि के लिए रहता है।बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी मां को सौंप दी।अपने पिता, चाची और 26 वर्षीय चचेरे भाई के साथ रह रहा था।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में सात साल के एक बच्चे ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई ने उसका गाल सिगरेट से जला दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को 28 फरवरी को दी गई। उन्होंने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़के के माता-पिता तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, इसलिए बच्चा अदालत के आदेश के अनुसार वैकल्पिक रूप से अपने माता और पिता के साथ तीन-तीन महीने की अवधि के लिए रहता है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच कराने के बाद, लड़के से पूछताछ की गई और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जिसने बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी मां को सौंप दी।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चंदन चौधरी ने बताया कि लड़के ने अपने बयान में कहा कि घटना तब हुई जब वह अपने पिता, चाची और 26 वर्षीय चचेरे भाई के साथ रह रहा था। डीसीपी ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई ने 29 दिसंबर, 2022 को सैनिक फार्म के अनुपम गार्डन स्थित उसके पिता के घर में सिगरेट से उसका गाल जला दिया था।

महाराष्ट्र : एक करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बिल्डर पर किया कुल्हाड़ी से हमला

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बिल्डर द्वारा एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली की मांग पूरी करने से मना करने पर दो लोगों ने कुल्हाडी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दाइघर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ने बताया कि सचिन पाटिल और गुरुनाथ भोइर नामक आरोपी पिछले दो सप्ताह से 36 वर्षीय शिकायतकर्ता से यह कहते हुए जबरन धन वसूली की कोशिश कर रहे थे कि उसने अपने व्यवसाय से बहुत कमाई की है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी बुधवार की रात शिकायतकर्ता के घर धन लेने गए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले उसे अपनी कार में बिठाने की कोशिश की। जब बिल्डर ने विरोध किया और उनके प्रयास को विफल कर दिया तो दोनों ने कुल्हाड़ी से शिकायतकर्ता पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?