लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 24 साल, 181 केस और 5000 कार की चोरी, तेजपुर निवासी अनिल चौहान ने ऐसे शुरू किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 20:28 IST

असम में गैंडे की सींग की तस्करी किया करता था। पुलिस ने बताया कि वह अवैध हथियारों की आपूर्ति भी किया करता था। कुल 181 मामलों में उसकी आपराधिक संलिप्तता है।

Open in App
ठळक मुद्देघर पर छापा मारा और उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर नीलाम कर दिया।आरोपी को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।अवैध देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

नई दिल्लीः देश के विभिन्न हिस्सों से 1998 से लगभग 5,000 कार चुराने वाले एक गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम के तेजपुर का निवासी अनिल चौहान (52) दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन में रह रहा था।

 

वह असम में गैंडे की सींग की तस्करी किया करता था। पुलिस ने बताया कि वह अवैध हथियारों की आपूर्ति भी किया करता था। कुल 181 मामलों में उसकी आपराधिक संलिप्तता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी असम में ठेकेदार था। बाद में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसके घर पर छापा मारा और उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर नीलाम कर दिया।

इसके बाद, उसने फिर से चोरी करना शुरू कर दिया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि देश में अवैध हथियारों के आपूर्तिकर्ता के आने की जानकारी मध्य दिल्ली में डीबीजी रोड पुलिस थाने के विशेष कर्मचारियों को मिली और आरोपी को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी अनिल चौहान को एक अवैध देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, जांच के दौरान उसकी निशानदेही पर पांच और देसी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक चोरी की कार भी बरामद की गई।

उपायुक्त ने बताया कि अनिल ने 1998 में वाहनों की चोरी करने की शुरुआत की और भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 5000 वाहन चुराए। पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि अनिल को 2015 में असम पुलिस ने एक मौजूदा विधायक के साथ गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...