Delhi: मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत में आग लगने के बाद चौथी मंजिल से जले हुए दो शव बरामद किए गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आग लगने की सूचना बुधवार शाम चार बजकर 38 मिनट पर मिली थी और यह आग इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित खिलौनों के गोदाम में लगी थी।
पिता ने दिल्ली पुलिस पर 13 वर्षीय बेटी को जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया
उत्तर पश्चिम दिल्ली के 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस के 10 से अधिक कर्मी उनकी 13 वर्षीय बेटी को ‘‘जबरदस्ती साथ ले गये।’’ उनका दावा है कि यह कार्रवाई बच्चे की अभिरक्षा से संबंधित विवाद में अदालत द्वारा जारी निर्देशों का ‘‘खुला उल्लंघन’’ है।
दिल्ली: बुराड़ी में होली के दौरान विवाद में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बुधवार को होली समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नेपाल के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिल्ली के रिठाला में आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक
दिल्ली के रिठाला इलाके में बृहस्पतिवार तड़के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग जाने से करीब 100 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बचाव अभियान चलाया और झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए 16 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। भीषण आग लगने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई।
दिल्ली में हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, सात नाबालिग हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने यहां मॉडल टाउन इलाके में एक युवक की हत्या करने के आरोप में 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है और सात नाबालिगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी मोहित पाल के तौर पर हुई है जो 18 वर्षीय इशांत उर्फ इशू की हत्या का कथित तौर पर मुख्य साजिशकर्ता है।
उप्र : पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, मौत
एटा जिले के जलेसर क्षेत्र में अपनी पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जलेसर थाना क्षेत्र के पुन्हेरा गांव में बुधवार को होली की देर रात दुष्यंत (32) ने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।