लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 17 वर्षीय किशोरी का गला काटकर हत्या, 18 वर्षीय आरोपी अरेस्ट, पीड़िता की 48 वर्षीय मां का आरोपी के साथ था प्रेम-प्रसंग, लड़की को दोस्ती पसंद नहीं थी

By भाषा | Updated: August 24, 2022 20:19 IST

पुलिस ने कहा कि हरीश पीड़िता की मां के साथ बहादुरगढ़ के एक कारखाने में काम करता था और उसके परिवार के साथ ही रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़िता की 48 वर्षीय मां का आरोपी के साथ प्रेम-प्रसंग था।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को दोनों के बीच बढ़ती दोस्ती पसंद नहीं थी और उसने इसका विरोध किया था।आरोपी ने किशोरी को जान से मारने का फैसला किया। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है।

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली के टीकरी बॉर्डर इलाके में एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों ने 18 वर्षीय आरोपी हरीश को घटनास्थल पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने कहा कि हरीश पीड़िता की मां के साथ बहादुरगढ़ के एक कारखाने में काम करता था और उसके परिवार के साथ ही रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़िता की 48 वर्षीय मां का आरोपी के साथ प्रेम-प्रसंग था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीड़िता को दोनों के बीच बढ़ती दोस्ती पसंद नहीं थी और उसने इसका विरोध किया था।

इसके बाद आरोपी ने किशोरी को जान से मारने का फैसला किया। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा, "बुधवार दोपहर करीब 1 बजकर 11 मिनट पर मुंडका थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर कॉल आई कि टीकरी बॉर्डर क्षेत्र के लेखराम पार्क में एक व्यक्ति ने चाकू से एक किशोरी का गला काट दिया है।

लोगों ने घटनास्थल पर ही आरोपी को पकड़ लिया है।'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद किशोरी को घायल अवस्था में पाया और उसे टीकरी बार्डर के सीएनसी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी ने कहा, "इस संबंध में मुंडका थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।" पुलिस ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

बदायूं में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में शौच के लिये खेत में गयी एक नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि कुंवरगांव थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की मंगलवार आधी रात को शौच के लिए घर के पास स्थित गन्ने के खेत में गई थी।

प्राथमिकी के मुताबिक, गांव के ही रहने वाले रजनेश नामक व्‍यक्ति ने उसे देख लिया और खेत में उससे दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तो रजनेश ने भागने का प्रयास किया, मगर उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?