लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 1.5 करोड़ मूल्य की सिगरेट जब्त, पंजाब जा रहे ट्रक से 625 किलो पोस्त बरामद

By भाषा | Updated: July 10, 2020 22:02 IST

अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों खेप से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।’’ सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को मंगलवार को एक अन्य कोविड-19 विशेष ट्रेन से लाई गई 4.5 लाख सिगरेट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जब्त की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकम चर्चित ब्रांड की करीब नौ लाख सिगरेट भी जब्त की गई, जिनका मूल्य करीब 36 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया गया है। ‘स्पेशल गोल्ड एस्स’ और ‘सुपर स्लिम एस्स लाइट’ब्रांड की 10 लाख सिगरेट 100 पेटियों में थी। पेटियों को एक कोविड-19 विशेष ट्रेन के एक सामान कंपार्टमेंट से बरामद किया गया। यह ट्रेन वाराणसी से दिल्ली आई थी।

नई दिल्लीः सीमा शुल्क विभाग ने कोविड विशेष ट्रेन से अवैध रूप से लाई गई 1.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सिगरेट शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘स्पेशल गोल्ड एस्स’ और ‘सुपर स्लिम एस्स लाइट’ब्रांड की 10 लाख सिगरेट 100 पेटियों में थी। अधिकारियों ने बताया कि इन पेटियों को एक कोविड-19 विशेष ट्रेन के एक सामान कंपार्टमेंट से बरामद किया गया। यह ट्रेन वाराणसी से दिल्ली आई थी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा कम चर्चित ब्रांड की करीब नौ लाख सिगरेट भी जब्त की गई, जिनका मूल्य करीब 36 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ये 38 बोरियों में छिपा कर रखी गई थी। उन्होंने बताया कि जब्त की गई कुल 19 लाख सिगरेट की कीमत करीब 1.56 करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों खेप से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।’’ सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को मंगलवार को एक अन्य कोविड-19 विशेष ट्रेन से लाई गई 4.5 लाख सिगरेट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जब्त की थी। 

ढाई करोड़ रुपये के मोबाइल पाट्र्स बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

थाना फेस-2 पुलिस ने शुक्रवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सैमसंग कंपनी का चोरी किया गया करीब ढाई करोड़ रुपये कीमत का मोबाइल फोन का पार्ट्स बरामद किया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सात जुलाई को विनोद कुमार ने अपने आयशर कैंटर के चालक राम सूरत के खिलाफ थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनका ड्राइवर सैमसंग कंपनी के मोबाइल पार्ट्स व बिल्टी के मुताबिक सेक्टर 80 स्थित वेयरहाउस पहुंचने के लिए सामान लोड किया था, लेकिन सुबह आकर उसने सूचना दी कि गाड़ी में रखा माल गायब है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना फेस-2 पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर आयशर कैंटर के चालक राम सूरत तथा उसके अन्य सहयोगी ड्राइवर ऋषि पाल, देवेंद्र, सर्वजीत, अंसार अहमद, कबाड़ी रईस को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन लोगों ने सैमसंग कंपनी के मोबाइल पार्ट्स को दिल्ली में काम करने वाले कबाड़ी रईस को बेचने की योजना बनाई तथा उसे बुलाकर सारा माल दे दिया। इनके पास से चोरी किया गया करीब ढाई करोड़ रुपए कीमत का मोबाइल फोन का पार्ट्स बरामद किया गया है। 

जम्मू-कश्मीर: पंजाब जा रहे ट्रक से 625 किलो पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को पंजाब जा रहे एक ट्रक से 625 किलो पोस्त बरामद होने के बाद वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के एक दल ने शहर के बाहरी झज्जर कोटली के सुकेतार इलाके में कश्मीर से आ रहे एक ट्रक को रोका।

जांच के दौरान इसमें छिपी पोस्त की 25 बोरियां बरामद हुईं। उन्होंने कहा कि वाहन चालक की पहचान पंजाब के लुधियाना के निवासी सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में झज्जर कोटली थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्लीवाराणसीक्राइम न्यूज हिंदीरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...