लाइव न्यूज़ :

देहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2026 10:54 IST

Dehradun Crime: पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि लाडपुर स्थित महादेव पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वाहन में पेट्रोल भरवाने के बाद रुपये नहीं दे रहा है और नशे की हालत में कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देDehradun Crime: सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया।Dehradun Crime: थाने ले जाया गया और उसके वाहन को जब्त कर लिया।Dehradun Crime: मोटर वाहन अधिनियम की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Dehradun: देहरादून में हंगामा करने के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गए प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान की रायपुर थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जांच के आदेश दिए और रायपुर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीआरडी जवान की पहचान सुनील रतूड़ी (45) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि लाडपुर स्थित महादेव पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वाहन में पेट्रोल भरवाने के बाद रुपये नहीं दे रहा है और नशे की हालत में कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर उसे थाने ले जाया गया और उसके वाहन को जब्त कर लिया। बलूनी ने बताया कि थाने में उसका नाम-पता दर्ज करने के बाद एल्कोमीटर से जांच की गई, जिसमें रतूड़ी के नशे में होने की पुष्टि हुई जिसे बाद उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि थाने में भी लगातार शोर-शराबा करने और कार्य में बाधा डालने के कारण पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात में बंद कर दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि कुछ देर बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच की तो वह बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। उसे तुरंत हवालात से निकालकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डोबाल ने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और इसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरे घटनाक्रम की न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर पर जांच सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जाएगा।’’

रायपुर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है और मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को सौंपी गई है तथा उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, रतूड़ी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसने पुलिस की मौजूदगी में आत्महत्या की और इसके लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीDehradun District Magistrateउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?