लाइव न्यूज़ :

उन्नाव में सपा नेता की जमीन में मिले दलित लड़की के शव मामले में आया नया मोड़, मां ने लगाई योगी आदित्यनाथ से मिलने की गुहार, जताई हत्या से पहले रेप की आशंका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 11, 2022 17:55 IST

दलित मृतका की मां ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने के लिए वह स्वयं मुख्यमंत्री योगी से मिलना चाहती है। पीड़िता की इस मांग से समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने गुरुवार को सपा नेता फतेह बहादुर की जमीन से दलित युवती का शव बरामद कियामृत लड़की की मां को इस बात का संदेह है कि हत्यारों ने हत्या से पहले रेप भी किया होगादलित लड़की बीते लगभग 2 महीने से लपता थी, गुरुवार को उसका शव पुलिस ने बरामद किया

उन्नाव: सपा नेता की जमीन से निकली दलित लड़की के शव के मामले में मृतका की मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग की है। पीड़िता ने इस मामले में कहा है कि वह उन्नाव जिला पुलिस की जांच प्रणाली से संतुष्ट नहीं है।

इसके अलावा उसने यह आरोप भी लगाया है कि अगर समय रहते पुलिस ने गंभीरता से मामले की पड़ताल की होती तो आज उसकी बेटी का शव नहीं मिलता बल्कि वो जिंदा होती।

मृतका की मां ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री योगी से मिलना चाहती है। पीड़िता की इस मांग से समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस की स्वात टीम ने गुरुवार को अखिलेश यादव के करीबी नेता और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर की जमीन से 22 साल की दलित युवती का शव बेहद बुरी अवस्था में बरामद किया।

मृत दलित लड़की की मां ने इस बात का संदेह जताया है कि हत्यारों ने उसकी बेटी की हत्या से पहले रेप भी किया होगा। यही कारण है कि वो सीएम आदित्यनाथ से इस मामले में कड़े जांच की मांग करने के लिए स्वयं मिलना चाहती है।

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी की रहने पीड़िता मां ने मामले में सीधे तौर पर सपा नेता फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजू सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। दलिय लड़की की मां ने बताया कि मेरी बेटी पिछले दो महीने से लापता थी और इस मामले में मैंने बीते 8 दिसंबर को थाने में बाकायदा गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 

इतना ही नहीं जब बेटी को तलाशने के उसके सारे प्रयास बेकार रहे तब 24 जनवरी को वह लखनऊ में अखिलेश यादव की कार के आगे कूद गई और इस मामले में उनसे इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। इसके बाद यह मामला उन्नाव ही नहीं बल्कि लखनऊ में भी गर्माने लगा। जिसके बाद उन्नाव पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाई और पूर्व सपा मंत्री के बेटे राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद मामले में पुलिस ने राजू सिंह से काफी पूछताछ की लेकिन लापता दलित युवती का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं बीते गुरुवार को मुखबिर की निशानदेही पर यूपी पुलिस की स्वाट टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ फतेह बहादुर की जमीन से दलिस लड़की का छत-विक्षत शव बरामद किया।

पुलिस ने मौके पर जमीन की चार फीट गहराई में खड्डा किया तब जमीनके नीचे दबी हुई लाश नजर आयी। बुरी तरह से सड़ चुका शब एक कंबल में लपेट कर सेप्टिक टैंक में दबाया गया था। बाद में शव को उन्नाव जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम से पता चला कि लड़की की हत्या गला घोंटने के कारण हुई थी। इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से गर्दन की हड्डी भी टूटने की पुष्टि हुई है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथUnnaoरेपसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?