लाइव न्यूज़ :

दाऊद के गुर्गे की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत, हार्दिक पंड्या सहित मुनाफ पटेल, राजीव शुक्ला का नाम, रेप का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2021 22:33 IST

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गुर्गे रियाज भाटी की पत्नी ने क्रिकेट की दुनिया से जुड़े कुछ मशहूर हस्तियों पर रेप के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देदाऊद इब्राहिम के करीबी गुर्गे रियाज भाटी की पत्नी ने लगाए कई हस्तियों पर रेप के आरोप।पत्नी रहनुमा भाटी ने पति पर भी वेश्यावृत्ति करवाने और बलात्कार का आरोप लगाया है।रहनुमा ने अपनी शिकायत में हार्दिक पांड्या, मुनाफ पटेल, राजीव शुक्ला का नाम लिया है।

मुंबई: संदिग्ध गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी गुर्गा माने जाने वाले रियाज भाटी की पत्नी रहनुमा भाटी ने पति पर वेश्यावृत्ति करवाने और बलात्कार का आरोप लगाया है। रहनुमा ने इस संबंध में मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में 24 सितंबर को शिकायत भी दी थी। 

रहनुमा ने अपनी शिकायत में कई हाई प्रोफाइन नाम लिए हैं। इसमें  क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, मुनाफ पटेल, कांग्रेस नेता और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला जैसे नाम शामिल हैं, जिन पर रेप के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि शिकायत को लेकर फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रियाज भाटी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। 

पुलिस को शिकायत के संबंध में नहीं मिले हैं कोई सबूत

वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत में किसी पते का उल्लेख नहीं है। साथ ही कथित घटना की तिथि और स्थान का भी जिक्र नहीं है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच जारी है पर कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है।

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक रहनुमा ने बताया, 'मैं पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन वे इसे नहीं कर रहे हैं। मेरा आवेदन सितंबर में जमा किया गया था, अब नवंबर हो चुका है। मैंने कई बार पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न स्तरों पर बात की है। मुझे कुछ पैसे देने के लिए कहा गया, लेकिन मैं भ्रष्टाचार क्यों फैलाऊं? मैं अपनी जगह पर सही हूं।'

बता दें कि रियाज भाटी का एक लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह  कथित जबरन वसूली, जालसाजी और भूमि-हथियाने के मामलों में आरोपी है। मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परम बीर सिंह के खिलाफ वसूली के मामले में भी दर्ज एफआईआर में उसका नाम है। भाटी पर आईपीएस अधिकारी सहित बर्खास्त सचिन वाझे के इशारे पर बार और रेस्टोरेंट मालिकों से रंगदारी वसूलने का आरोप है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहार्दिक पंड्यारेपमुनाफ पटेलRajiv Shukla
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?