लाइव न्यूज़ :

जीपीएस लगा गिद्ध खेत में मिला, पक्षी के गर्दन के ऊपर कैमरानुमा प्लेट और पांव में सील था, वन विभाग जांच में जुटा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2022 15:18 IST

पक्षी के शरीर में लगे यंत्र को देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बहेड़ा थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंचे बहेड़ा थानाध्यक्ष ने गिद्ध व उसके शरीर पर लगे यंत्र को देखा।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पुलिस के वरीय अधिकारी व वन विभाग को दी।पुलिस की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों वहां तत्काल गिद्ध को जाल से ढंक दिया। दुश्मन देशों ने गिद्ध के जरिए खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश की है।

पटनाः बिहार में दरभंगा जिले के बहेड़ा थानाक्षेत्र के हावीभौआड़ गांव स्थित खेत में एक गिद्ध मिला। पक्षी के गर्दन के ऊपर एक कैमरानुमा प्लेट तथा पांव में सील लगा है। जीपीएस लगा गिद्ध मिला है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

पक्षी के शरीर में लगे यंत्र को देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बहेड़ा थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंचे बहेड़ा थानाध्यक्ष ने गिद्ध व उसके शरीर पर लगे यंत्र को देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारी व वन विभाग को दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों वहां तत्काल गिद्ध को जाल से ढंक दिया।

बताया जा रहा है कि वन विभाग के साथ ही पुलिस की टीम पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गिद्ध किसी भारतीय संस्थान द्वारा रिसर्च के लिए छोड़ा गया है या फिर किसी दुश्मन देशों ने गिद्ध के जरिए खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गिद्ध के शरीर पर एक कैमरा जैसा डिवाइस लगा हुआ है। साथ ही पांव में कुछ लिखा हुआ सील है। ग्रामीणों का कहना था कि गिद्ध पिछले चार दिनों से इस गांव में भटक रहा था। प्रत्यक्षदर्शी मोहन ठाकुर ने बताया अपने खेत में रविवार को तीन बजे के आसपास धान का कटनी कर रहे थे।

इसी दौरान खेत के मेढ़ पर गिद्ध के शरीर पर एक यंत्र लगा देखा। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि गिद्ध के ऊपर कैमरानुमा यंत्र लगा हुआ है। वन विभाग के वरीय अधिकारी व विशेषज्ञों से जांच कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही वस्तु स्थिति साफ हो सकेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो