लाइव न्यूज़ :

दमोहः नशे में धुत सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक, बंद कमरे में छात्राओं को अपने साथ नाचने के लिए किया मजबूर, निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2021 21:21 IST

घटना शुक्रवार को दमोह जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हटा तहसील अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मडियादो में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल के कमरे में दरवाजा बंद कर छात्राओं के साथ डांस किया था और वीडियो बनाया था।हरकत से डरी सहमी छात्राओं ने आपबीती अपने परिजन को बताई। परिजन की शिकायत पर जिलाधिकारी एस कृष्ण चैतन्य ने जांच के आदेश दिये।

दमोहः मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को कथित तौर पर नशे में धुत होकर स्कूल के एक बंद कमरे में कुछ छात्राओं को अपने साथ नाचने के लिए मजबूर करने और इसका वीडियो बनाने के लिए निलंबित किया गया है।

 

यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। अधिकारी ने कहा कि यह कथित घटना शुक्रवार को दमोह जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हटा तहसील अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मडियादो में हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी एस के मिश्रा ने बताया, ‘‘शुक्रवार को हटा विकासखंड अंतर्गत मडियादो की शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रधानाध्यापक राजेश मुंडा ने शराब के नशे में स्कूल के कमरे में दरवाजा बंद कर छात्राओं के साथ डांस किया था और वीडियो बनाया था।’’

उन्होंने कहा कि शिक्षक की इस हरकत से डरी सहमी छात्राओं ने आपबीती अपने परिजन को बताई। मिश्रा ने बताया कि परिजन की शिकायत पर जिलाधिकारी एस कृष्ण चैतन्य ने जांच के आदेश दिये। जांच रिपोर्ट हटा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में यह घटना सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक मुंडा को तत्काल प्रभाव से शनिवार को निलंबित कर दिया। उसे पटेरा विकास खंड कार्यालय में संलग्न किया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह