लाइव न्यूज़ :

टायर फटने के बाद डिवाइडर तोड़कर विपरीत लेन में गई सरकारी बस, सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर, 9 मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 06:21 IST

Cuddalore: सरकार की एक बस बुधवार को टायर फटने के कारण डिवाइडर तोड़कर विपरीत लेन में चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देसामने से आ रहे वाहनों से टकरा गई।09 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Cuddalore: तमिलनाडु के कुड्डालोर में बुधवार को एक सरकारी बस की दो वाहनों से भिड़ंत की घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तिरुचिराप्पल्ली से चेन्नई जा रही बस टायर फटने के कारण डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत लेन में चली गई और सामने से आ रहे वाहनों से उसकी टक्कर हो गई।

उसने बताया कि हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए और उनका एक सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये की, जबकि घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती घायलों के लिए सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी