लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक से लूटे 12 लाख से अधिक रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2022 17:08 IST

इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें 5 बदमाश सिर पर हेलमेट लगाए, हाथों में पिस्टल लिए बैंक में दिखाई दे रहे हैं। अपराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को पिस्टल की नोंक पर जमीन पर बैठा रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देCCTV फुटेज में 5 बदमाश सिर पर हेलमेट लगाए, हाथों में पिस्टल लिए बैंक में दिखाई दे रहे हैंअपराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को पिस्टल की नोंक पर जमीन पर बैठा रखा हैपुलिस ने कहा - जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा

पटना:बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। दिनदहाड़े बैंक लूट और नगदी लूट की घटनाओं को अंजाम देने में अपराधी थोड़ा भी नहीं घबरा रहे हैं। इसे कड़ी में बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक से 12 लाख से अधिक रुपये लूट लिए।

इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें 5 बदमाश सिर पर हेलमेट लगाए, हाथों में पिस्टल लिए बैंक में दिखाई दे रहे हैं। अपराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को पिस्टल की नोंक पर जमीन पर बैठा रखा है। काउंटर कूदकर इधर-उधर जाते दिखाई देते हैं।

इस दौरान बदमाशों ने शाखा में मौजूद ग्राहकों से भी लूटपाट की। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। लूट के वक्त बैंक में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुल 5 की संख्या में हैलमेट लगाए हुए हथियारबंद अपराधी पहुंचे।

लुटेरों ने सबसे पहले बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर बंधक बनाया। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट के क्रम में अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को जमीन पर बैठा दिया। 

साथ ही उनके साथ हथियार के बल पर मारपीट भी की गई। अपराधियों ने सबसे पहले बैंक मैनेजर को रामानुज कुमार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इस लूट से बैंक में दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि 12 लाख से अधिक की रकम की लूट हुई है। दो बाइक से 5 लुटेरे बैंक पहुंचे थे। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

टॅग्स :बिहारPunjab National Bankबेगूसरायक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो