लाइव न्यूज़ :

Saharsa Wife Murder: देवर ने गर्भवती भाभी को नोंचा, मुंह और गले में कपड़ा बांधकर हत्या, मास्टरमाइंड निकला पति

By धीरज मिश्रा | Updated: June 6, 2024 12:17 IST

Saharsa Wife Murder: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के सहरसा से आई है। यहां पर एक शख्स ने अपनी गर्भवती भाभी को हवस का शिकार बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार सिपाही पति ने रची थी हत्या की साजिश पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा

Saharsa Wife Murder: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के सहरसा से आई है। यहां पर एक शख्स ने अपनी गर्भवती भाभी को हवस का शिकार बनाया। भाभी दर्द से चीखती रही, बावजूद हवस की आग में अंधे देवर का दिल नहीं पिघला। उसने अपनी भाभी के साथ बलात्कार के दौरान कई बार उसके शरीर को दांतों से काटा।

इसके बाद जब वह बेसुध हो गई तो उसका गला घोंटकर उसे मार डाला और मौके से फरार हो गया। गर्भवती महिला का पति उस वक्त घर पर नहीं था। यहां बताते चले कि पुलिस ने इस हत्याकांड को महज कुछ घंटों में ही सुलझा लिया। पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी करने वाली बात यह है कि गर्भवती महिला की मौत के पीछे कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पति था।

पति ने अपनी पत्नी की मौत की साजिश रची। जिसमें उसके छोटे भाई ने साथ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान आरोपी सिपाही मिलन कुमार और उसके भाई सुमित कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मिलन कुमार की लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी कैमूर में लगी थी।

पति ने क्यों रची मौत की साजिश

खबरों के अनुसार, आरोपी मिलन कुमार की अपनी पत्नी के साथ अकसर झगड़ा होता था। जिससे वह काफी परेशान हो गया था। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर मिलन कुमार ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

उसने घटना को इस तरह अंजाम दिलवाया कि कोई उस पर शक न करें। जिस वक्त घर से बाहर चुनाव ड्यूटी में था, इसी दौरान उसने अपने छोटे भाई को हत्या करने के लिए भेजा। जिससे पुलिस का शक उस पर न जाए। 

पुलिस ने क्या बताया

सहरसा पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की लाश मिली। महिला की पहचान वर्षा कुमारी के तौर पर हुई। उसके शरीर पर कई जख्म थे। गले में दुपट्टा, मुंह में कपड़ा बंधा था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम को बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें सिपाही का भाई दिखाई दिया। इसके बाद सिपाही से पूछताछ की तो दोनों ने सारे राज खोल दिए। पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के साथ किसी का संबंध हैं। जिससे अक्सर झगड़ा होता था। इसी से तंग आकर हत्या की साजिश रची।

टॅग्स :बिहारPoliceपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो