लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाकपा-माले के विधायक मनोज मंजिल को हत्याकांड मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2024 17:09 IST

हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मनोज मंजिल को सजा के अलावे 10 हजार का जुर्माना भी देना होगा। उम्र कैद की सजा मिलने के बाद मनोज मंजिल पुलिस हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबहुचर्चित जेपी सिंह हत्याकांड में मनोज मंजिल को उम्रकैद की सजायह मामला करीब 9 साल पुराना यानी 2015 का हैएमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद दोषी पाते हुए ये सजा सुनाई

पटना: भोजपुर जिले के बहुचर्चित जेपी सिंह हत्याकांड में अगिआंव (सुरक्षित) सीट के भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में आरा सिविल कोर्ट के एडीजे 3 द्वारा यह सजा सुनाई गई। 

यह मामला करीब 9 साल पुराना यानी 2015 का है। अब 13 फरवरी 2024 को सजा सुनाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2015 में अजीमाबाद थाना के बड़गांव में जेपी सिंह की हत्या हुई थी। उनका शव चौरी थाना के बेरथ गांव के पोखरा के समीप मिला था। इसमें अगिआंव के भाकपा- माले विधायक मनोज मंजिल समेत कुल 23 भाकपा- माले के नेताओं पर हत्या का आरोप लगा था। 

मंगलवार को आरा व्यवहार न्यायालय की एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद दोषी पाते हुए ये सजा सुनाई। हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मनोज मंजिल को सजा के अलावे 10 हजार का जुर्माना भी देना होगा। उम्र कैद की सजा मिलने के बाद मनोज मंजिल पुलिस हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। मनोज मंजिल माले के टिकट से पहली बार भोजपुर जिला के अगियांव सीट से विधायक बने हैं। 

टॅग्स :बिहारMP-MLA Courtहत्याजेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो