लाइव न्यूज़ :

जयपुर में आईसीयू बेड के लिए घूस का खेल, नर्स ने मांगे थे 1.30 लाख रुपये, एसीबी ने किया गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 9, 2021 09:05 IST

जयपुर के एक पुरुष नर्स को राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कोविड मरीजों को महंगी कीमत पर आईसीयू बेड उपलब्ध करवाने के मामले में घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर के मेट्रो मास अस्पताल के एक नर्स को आईसीयू बेड मुहैया कराने के लिए रिश्वत लेते किया गया गिरफ्तारराजस्थान एसीबी ने आरोपी अशोक कुमार गुर्जर कोविड मरीज को महंगे दाम पर उपलबध करवाता था बेडअशोक ने एक परिवार के सामने आईसीयू बेड के लिए 1.30 लाख रुपये की मांग की थी

जयपुर: देश में कोरोना की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है। लोगो को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाईयों की भारी किल्लत हो रही है लेकिन अफसोस इस बात है कि इन चीजों की कालाबाजारी भी देश में धड़ल्ले से हो रही है। लोग मुनाफा कमाने के लिए इंसानियत तक को बेच दे रहे है।

मामला जयपुर के एक निजी अस्पताल का है । राज्य में शनिवार को राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने  एक  पुरुष नर्स को कोविड मरीज के लिए आईसीयू बेड की व्यवस्था करने के लिए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

जयपुर: आरोपी ने पहले ही ले लिए थे 95 हजार रुपये

आरोपी की पहचान अशोक कुमार गुर्जर के रूप में हुई है। अशोक जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल में एक नर्स के रूप में काम करता है। एसीबी के डीजीपी बीएल सोनी के अनुसार, आरोपी ने राजस्थान यूनिवर्सिटा ऑफ हेल्थ साइंसेज में आईसीयू बेड और अन्य सुविधाओं के लिए  कोविड मरीज के परिवार से 1.30 लाख रुपए की मांग की थी । डीजीपी ने कहा कि गुर्जर ने शिकायतकर्ता से 95,000 रुपए पहले ही ले चुका था । 

पुलिस ने कहा कि हमने मामले में की गई शिकायत की जांच की और गुर्जर को 23,000  रुपए रिश्वत की किस्त लेते हुए गिरफ्तार किया गया । आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है । 

 एक अन्य मामले में 1 मई को दिल्ली के नजफगढ़ के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 25 वर्षीय नर्स को रेमेडीसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया था । वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस काम को अंजाम देती थी । 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी