Coronavirus: दिल्ली में लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर ढाई हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Published: May 10, 2020 05:45 AM2020-05-10T05:45:56+5:302020-05-10T05:45:56+5:30

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 2,511 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि धारा 66 के तहत 142 वाहन जब्त किये गए हैं।

Coronavirus: More than 2.5 thousand people detained for violating lockdown in Delhi | Coronavirus: दिल्ली में लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर ढाई हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली में शनिवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के 60 से अधिक मामले दर्ज किये गए और 2,511 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा साझा किए गए आकंड़ों के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 68 मामले दर्ज किये गए हैं।

दिल्ली में शनिवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के 60 से अधिक मामले दर्ज किये गए और 2,511 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आकंड़ों के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 68 मामले दर्ज किये गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 2,511 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि धारा 66 के तहत 142 वाहन जब्त किये गए हैं।

पुलिस ने कहा कि शनिवार को 608 आवाजाही पास जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना मास्क पहने घरों से निकले लोगों के खिलाफ 23 मामले दर्ज किये गए हैं।

दिल्ली पुलिस 24 मार्च से अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन के लिये 1,52,830 लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

Web Title: Coronavirus: More than 2.5 thousand people detained for violating lockdown in Delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे