लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पूर्व सपा सांसद रमाकांत यादव ने कोरोना वायरस को बताया सरकार की साजिश, कहा- मरीज को गले लगा लेंगे, FIR के बाद पलटे

By अनुराग आनंद | Updated: March 23, 2020 13:50 IST

पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने शुक्रवार को कहा था कि सरकार कोरोना की अफवाह फैला कर एनआरसी, सीएए, किसान आत्महत्या, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की साजिश रच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि देश में कहीं भी कोरोना नहीं है। कोरोना का कोई मरीज आए उसे हम गले लगाएंगे। डीएम ने नोटिस में कहा है कि बयान से जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।

आजमगढ़:कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरे देश के लोग सतर्कता बरत रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार कई दिनों से लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने में कोई कोताही नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा के नेता व पूर्व सांसद रमाकांत यादव का भी नाम भी शामिल हो गया है।

पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने शुक्रवार को कहा था कि सरकार कोरोना की अफवाह फैला कर एनआरसी, सीएए, किसान आत्महत्या, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की साजिश रच रही है। देश में कहीं भी कोरोना नहीं है। कोरोना का कोई मरीज आए उसे हम गले लगाएंगे। 

टीओआई के मुताबिक, पूर्व सांसद के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्ती बरती है। यूपी पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने शनिवार को सिधारी थाने में जनता के बीच भ्रम फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, जिलाधिकारी ने रमाकांत यादव को नोटिस भेज वैज्ञानिक तथ्यों के साथ एक सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है।

यही नहीं डीएम ने नोटिस में कहा है कि बयान से जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। उक्त कथन कोरोना के संक्रमण के रोकथाम हेतु सुरक्षात्मक उपायों के क्रियान्वयन में व्यवधान उत्पन्न करने वाला है। 

अपने कथन के समर्थन में कोई वैधानिक तथ्य हो तो लिखित रूप में साक्ष्य एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा माना जाएगा कि आप कोविड-19 बीमारी (कोरोना) के संक्रमण की रोकथाम हेतु सुरक्षात्मक उपायों के क्रियान्वयन में व्यवधान डाल रहे हैं। जनमानस को दुष्प्रेरित कर रहे हैं तथा आम जन जीवन को खतरे में डाल रहे हैं।

हालांकि, रमाकांत यादव अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने कहा, 'कोरोना पर मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है। मैंने कहा था कि अगर किसी को कोरोना हुआ है तो उसका इलाज कराकर ठीक किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसआजमगढ़केससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना