लाइव न्यूज़ :

कोस्ट गार्ड ने अंडमान जल क्षेत्र से 9 ईरानी नागरिकों के किया गिरफ्तार, एनसीबी को शक मादक पदार्थों की तस्करी का, जांच जारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 10, 2022 14:47 IST

इंडियन कोस्ट गार्ड ने अंडमान जल क्षेत्र में एक मछली मारने वाले जहाज पर मौजूद 9 इरानी नागरिकों को अवैध तरीके से घुसने के कारण गिरफ्तार किया है और एनसीबी के कहने पर विदेशी नागरिकों समेत जहाज को लेकर जांच के लिए चेन्नई पोर्ट पर पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोस्ट गार्ड ने अंडमान द्वीप के पास मछली मारने वाले एक इरानी जहाज को अपने कब्जे में लिया हैजहाज के पास भारतीय जल सीमा में प्रवेश करने के लिए किसी भी तरह के वैध कागजात नहीं थेएनसीबी पकड़े गये विदेशी नागरिकों से पूछताछ कर रही है, ड्रग्स गिरोह से जुड़े होने की है आशंका

चेन्नई: भारतीय तट रक्षक बल (कोस्ट गार्ड) ने शनिवार को अंडमान द्वीप के पास मछली मारने वाले एक इरानी जहाज को अपने कब्जे में लिया है। कोस्ट गार्ड ने इस जहाज पर मौजूद 9 इरानी नागरिकों को अवैध तरीके से भारतीय जल सीमा में घुसने के इरादे से  गिरफ्तार किया है और जहाज को अपने कब्जे में लेकर चेन्नई पोर्ट पर पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि पकड़े गये इरानी मछुआरों से पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी भी चेन्नई पोर्ट पर पहुंचे हैं और ड्रग्स कनेक्शन के मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि जब जहाज की तलाशी ली गई तो उसपे 9 ईरानी नागरिक सवार थे। उनके पास भारतीय जल सीमा में प्रवेश करने के लिए किसी भी तरह के वैध कागजात नहीं थे।

अधिकारी ने कहा कि जब उनसे भारतीय जल सीमा में प्रवेश का कारण पूछा गया तो वो कुछ भी नहीं बता पाये, जिसके बाद कोर्ट गार्ड के जवानों ने उनके जहाज को अपने कब्जे में ले लिया।

उसके बाद कोस्ट गार्ड ने मामले की जानकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से साझा की, तब ब्यूरो के अधिकारियों ने कब्जे में लिये गये जहाज को चेन्नई लाने के लिए कहा। जिसके बाद जहाज को अंडमान से चेन्नई ले जाया गया है। जहां ब्यूरो के अधिकारी पकड़े गये 9 ईरानी नागरिकों से इस बात की जानकारी ले रहे हैं कि कहीं वो किसी ड्रग माफिया के गिरोह से तो ताल्लूक नहीं रखते हैं।

खबरों के मुतबिक एनसीबी को इस तरह की जानकारी मिली है कि यह जहाज ड्रग्स की तस्करी कर रही थी। वैसे अभी तक जहाज से ड्रग्स पाये जाने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन पिछले साल मुंद्रा बंदरगाह पर एनसीबी द्वारा बड़ी मात्रा में जब्त की गई ड्रग्स के कारण एजेंसी काफी सतर्क है।

गुजरात के मुद्रा पोर्ट पर एनसीबी ने लगभग तीन टन वजन हेरोइन की एक बड़ी खेप जब्त की थी। यही कारण था कि कोस्ट गार्ड अंडमान जलक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरत रहा है क्योंकि मुंद्रा पोर्ट पर पहुंची ड्रग्स में इसी रास्ते का इस्तेमाल किया गया था। 

टॅग्स :नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)चेन्नईअंडमान निकोबार द्वीप समूह
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी