शर्मनाक! छठी क्लास के सहपाठी ने किया रेप, गर्भवती हुई 14 साल की किशोरी

By भाषा | Published: February 8, 2019 07:20 PM2019-02-08T19:20:53+5:302019-02-08T19:22:09+5:30

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में स्कूल की प्रधानाध्यापिका को यह पता चलने पर कि कक्षा छह की एक छात्रा गर्भवती है तो उन्होंने बुधवार को पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी।

Class VI Girl Student ‘Raped’ By Classmate Found Pregnant | शर्मनाक! छठी क्लास के सहपाठी ने किया रेप, गर्भवती हुई 14 साल की किशोरी

शर्मनाक! छठी क्लास के सहपाठी ने किया रेप, गर्भवती हुई 14 साल की किशोरी

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक राजकीय आवासीय विद्यालय के एक किशोर को बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया है और उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार (8 फरवरी) को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किशोर की एक गर्भवती सहपाठी ने उस पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में स्कूल की प्रधानाध्यापिका को यह पता चलने पर कि कक्षा छह की एक छात्रा गर्भवती है तो उन्होंने बुधवार को पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद 14 वर्षीय लड़की को यहां एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और छह महीने का भ्रूण पाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘अपने बयान में लड़की ने एक लड़के पर बलात्कार का आरोप लगाया है जो उसी की उम्र का है।’’ उन्होंने बताया कि किशोर को बृहस्पतिवार को जिला किशोर बोर्ड के एक सदस्य के समक्ष पेश किया गया था और उसे यहां से लगभग 315 किलोमीटर दूर अंगुल जिले में निगरानी गृह भेज दिया गया।

Web Title: Class VI Girl Student ‘Raped’ By Classmate Found Pregnant

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे