पति की पहचान वाले तीन लोगों ने महिला के साथ की छेड़छाड़, विरोध किया तो मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी

By भाषा | Published: May 9, 2020 01:07 AM2020-05-09T01:07:24+5:302020-05-09T01:07:24+5:30

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह मई की रात 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। इस दौरान महिला के पति के पहचान के तीन युवक वहां पहुंचे तथा महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर युवकों ने महिला के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए।

Chhattisgarh: woman molested & burnt by three people when she protested | पति की पहचान वाले तीन लोगों ने महिला के साथ की छेड़छाड़, विरोध किया तो मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज तीन युवकों ने एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की। महिला को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में इस महीने की छह तारीख को तीन लोगों ने 27 वर्षीय एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज तीन युवकों ने एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की। महिला को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में इस महीने की छह तारीख को तीन लोगों ने 27 वर्षीय एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह मई की रात 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। इस दौरान महिला के पति के पहचान के तीन युवक वहां पहुंचे तथा महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर युवकों ने महिला के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए।

कुछ देर बाद महिला का पति वापस लौटा तो उसने तत्काल पानी डालकर आग बुझायी और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला 60 प्रतिशत झुलस गई है।

अस्पताल में नायब तहसीलदार ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है। बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा युवकों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

Web Title: Chhattisgarh: woman molested & burnt by three people when she protested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे