लाइव न्यूज़ :

नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ करने पर मां को आया गुस्सा, आरोपी की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, ऐसे सुलझी मर्डर मिस्ट्री

By अंजली चौहान | Updated: May 5, 2024 14:55 IST

Chhattisgarh Murder: आरोपी महिला की नाबालिग लड़कियों का मृतक पीछा किया करता था।

Open in App

Chhattisgarh Murder: छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर क्षेत्र में हत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। सूरजपुर पुलिस ने एक शख्स की हत्या के आरोप में एक महिला, उसके भाई और उसकी दो नाबालिग बेटियों को गिरफ्तार किया है। परिवार की मिली भगत से मरे शख्स को लेकर जब पुलिस ने जांच की तो पूरा सच सामने आया। इस हत्या के पीछे मां और बेटी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने इसका पर्दाफाश किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मां ने कहा कि शख्स उसकी दो नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ करता था और उन्हें परेशान करता है। 1 मई को शख्स ने सारी हदें पार कर दी और वह एक लड़की को एक खाली घर की ओर ले जा रहा था। तभी लड़की मां और उसके परिवार ने इस पर ऐतराज किया। इस दौरान बेटियों के बचाव के लिए उन्होंने शख्स की हत्या कर दी। 

गौरतलब है कि घटना प्रतापपुर में घटी जहां शख्स का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि यह मौत गला घोंटने और पिटाई के कारण  हुई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में भागमन कोरवा नाम की महिला को पकड़ा जिसने अपने 50 वर्षीय भाई खीरू और 14 और 16 साल की नाबालिग बेटियों के साथ 35 वर्षीय संजय की हत्या करने की बात कबूल की।

क्या है पूरी वारदात की कहानी?

आरोपी मां ने पुलिस को बताया कि संजय उसकी बेटियों का पीछा करता था और पिछले पांच सालों से उसके घर के पास रह रहा था। संजय एक मजदूर के रूप में काम करता था और एक शराबी था, जो अक्सर छोटी-छोटी बातों पर आरोपी परिवार के साथ बहस करता था। 1 मई की रात जब सभी लोग सो रहे थे तो नाबालिग लड़की की चीख सुनकर उनकी नींद खुल गई और वे चिल्लाने की आवाज की ओर दौड़े।

बाहर जाकर देखा तो संजय लड़की को खींचकर अपने घर ले जा रहा था। उसकी हरकत से नाराज महिला और अन्य लोगों ने मिलकर संजय की पिटाई की और रस्सी से उसका गला घोंट दिया। उन्होंने शव को शौचालय के अंदर फेंक दिया और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए एक पेड़ से लटका दिया। महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि नाबालिगों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़हत्याChhattisgarh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो