लाइव न्यूज़ :

Chhatrapati Sambhajinagar News: पुलिसकर्मी का घर नहीं बिजनेसमैन का बंगला!, भ्रष्टाचार आरोपी पुलिस निरीक्षक हरिभाऊ खाड़े के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद और 72 लाख रुपये का सोना जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2024 11:25 IST

Chhatrapati Sambhajinagar News: पुलिस निरीक्षक हरिभाऊ खाड़े (52) को 15 मई को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया गया था और उसके बाद से ही वह फरार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखाड़े और दो अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मामला दर्ज किया था।आरोपियों ने बाद में अपनी मांग कम करके 30 लाख रुपये कर दी थी। एसीबी ने सबसे पहले आरोपी कुशक जैन (29) को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

Chhatrapati Sambhajinagar News: महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी एक पुलिसकर्मी के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद और 72 लाख रुपये का सोना तथा आभूषण जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक हरिभाऊ खाड़े (52) को 15 मई को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया गया था और उसके बाद से ही वह फरार हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक मामले में शिकायतकर्ता को आरोपी नहीं बनाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में खाड़े और दो अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने बाद में अपनी मांग कम करके 30 लाख रुपये कर दी थी। एसीबी ने सबसे पहले आरोपी कुशक जैन (29) को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि वारंट मिलने के बाद पुलिस ने बीड के चाणक्यपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को खाड़े के घर की तलाशी ली और 1.08 करोड़ रुपये नकद, 970 ग्राम सोने के बिस्कुट और 72 लाख रुपये के आभूषण तथा 5.5 किलोग्राम चांदी जब्त की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खाड़े के चार फ्लैट और एक दुकान से संबंधित संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

हुबली महिला हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

हुबली में एक युवती की ओर से कथित तौर पर विवाह प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी गिरीश सावंत ने बुधवार को यहां वीरपुर ओनी स्थित अंजलि अंबिगर (20) के घर में घुसकर उस पर चाकू से कई बार वार किया और फरार हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी को बृहस्पतिवार रात को पकड़ लिया गया।’’ युवती की हत्या के मामले में लापरवाही के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक और एक महिला हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि आरोपी ने युवती को 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा नेहा हिरेमथ जैसी ही वारदात होने की धमकी दी थी। नेहा की 18 अप्रैल को हुबली में उसके कॉलेज परिसर में उसके पूर्व सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?