पुलिस वाले को फेसबुक पर हुआ प्यार, 'लड़की' देखने के बाद पीट-पीटकर मार डाला!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 26, 2018 08:24 PM2018-01-26T20:24:39+5:302018-01-26T20:31:47+5:30

फेसबुक पर लड़की बनकर बात करना महंगा पड़ा। धोखा मिलने पर पुलिसकर्मी ने पीट-पीटकर मार डाला।

Chennai: Police man killed 'facebook lover' after cheat | पुलिस वाले को फेसबुक पर हुआ प्यार, 'लड़की' देखने के बाद पीट-पीटकर मार डाला!

पुलिस वाले को फेसबुक पर हुआ प्यार, 'लड़की' देखने के बाद पीट-पीटकर मार डाला!

32 साल का कन्नन चेन्नई पुलिस में कॉन्स्टेबल है। कन्नन को फेसबुक पर एक 'लड़की' से प्यार हो गया। वो 10 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव गया। कन्नन अपने 'फेसबुक लवर' से मिलना चाहता था। दोनों ने मिलने की तारीख और जगह तय की। जब कन्नन मिलने पहुंचा तो असलियत जानकर उसके पैर के नीचे जमीन ही खिसक गई। कन्नन फेसबुक पर जिसे लड़की समझकर प्यार कर रहा था वो लड़का निकला। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपने 'फेसबुक लवर' की हत्या कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कॉन्स्टेबल कन्नन फरार चल रहा है। जबकि उसके तीन दोस्त गिफ्तार कर लिए गए हैं। तीनों दोस्तों ने 'फेसबुक लवर' को जान से मारने की बात स्वीकार कर ली है। मुख्य आरोपी कन्नन की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक एस अय्यानार ने फेसबुक पर एक लड़की के नाम से फेक आई़डी बनाई हुई थी। उसके झांसे में कॉन्स्टेबल कन्नन आ गया। दोनों की फोन पर भी बात शुरू हो गयी। अय्यानार बेहद हल्की आवाज में बात करता था जिससे लड़कियों जैसी लगे। कन्नन को भरोसा हो गया कि वो लड़की ही है और दिल दे बैठा। जब मिलने गया तो उसे सच्चाई पता चली। निराशा में कन्नन ने आत्महत्या करने की कोशिश की। फिर उसने अपने दोस्तों के साथ अय्यानार की हत्या की साजिश रची। 

एक फेक फेसबुक आईडी की वजह से चार ज़िंदगियां तबाही की कगार पर हैं। इस खबर में एक संदेश है। सोशल मीडिया पर दिखने वाली किसी चीज पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। आभासी दुनिया कभी भी वास्तविक दुनिया की जगह नहीं ले सकती। सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए।

Web Title: Chennai: Police man killed 'facebook lover' after cheat

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे