लाइव न्यूज़ :

Chembur Fire Incident: 3 नाबालिगों सहित 7 लोगों की मौत?, दुकान में बिजली तारों और उपकरणों में आग, देखें भयावह मंजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2024 12:00 IST

Chembur Fire Incident: दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सात लोग झुलस गए। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

Chembur Fire Incident: मुंबई में रविवार सुबह दो मंजिला दुकान-सह-आवासीय इमारत में आग लगने से तीन नाबालिगों सहित सात लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई।

उन्होंने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था। उन्होंने बताया कि आग भूतल पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सात लोग झुलस गए। उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दमकल गाड़ियों, पानी के टैंकर आदि को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह 9.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

मृतकों की पहचान पारिस गुप्ता (7), मंजू प्रेम गुप्ता (30), अनीता गुप्ता (39), प्रेम गुप्ता (30), नरेंद्र गुप्ता (10), विधि छेदीराम गुप्ता (15) और गीतादेवी धर्मदेव गुप्ता (60) के तौर पर की गई है। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअग्निकांडमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?