लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ः पेइंग गेस्ट आवास में दो बहनों की हत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, पुराना प्रेम संबंध है वजह

By भाषा | Updated: August 17, 2019 05:49 IST

कुलदीप केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के एक सेवानिवृत्त उप निरीक्षक का पुत्र है।

Open in App

चंडीगढ़, 16 अगस्त (भाषा) चंडीगढ़ में पेइंगगेस्ट आवास में दो बहनों के मृत मिलने के एक दिन बाद पुलिस ने एक युवक (30) को दोनों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. जगदले ने शुक्रवार को बताया कि चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम ने कुलदीप को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया और उसे यहां लेकर आयी। कुलदीप केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के एक सेवानिवृत्त उप निरीक्षक का पुत्र है। उन्होंने बताया कि दोनों बहनें मनप्रीत कौर (29) और राजवंत कौर (26) पंजाब के अबोहर की रहने वाली थीं और यहां पास के मोहाली के जिरकपुर में एक रसायन कारखाने में काम करती थीं।

उन्होंने बताया कि बड़ी बहन का जिरकपुर निवासी कुलदीप के साथ नौ से 10 वर्षों तक प्रेम संबंध रहा था लेकिन पिछले सात महीनों से उसने युवक से संबंध तोड़ लिया था। जगदले ने बताया कि मनप्रीत ने कुलदीप के फोन उठाने भी बंद कर दिये थे। इससे कुलदीप को यह शक हुआ कि उसका किसी अन्य के साथ प्रेम संबंध बन गया है। एसएसपी ने बताया कि 14 अगस्त की रात में कुलदीप दोनों महिलाओं के आवास में घुसा और यह जानने के लिए मनप्रीत का मोबाइल फोन देखने लगा कि उसके किसके साथ संबंध हैं। मनप्रीत उस समय सो रही थी।

उन्होंने बताया कि हालांकि मनप्रीत बीच में ही जाग गई और उसे डांटने लगी। इससे नाराज होकर कुलदीप ने कैंची जैसी कोई वस्तु उठाकर उस पर हमला कर दिया। एसएसपी ने बताया कि चूंकि मनप्रीत की बहन भी जाग गई, कुलदीप ने उस पर भी धारदार चीज से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद कुलदीप मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों की हत्या के बारे में बृहस्पतिवार सुबह तब पता चला जब उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें फोन किया लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया। इस पर परिवार के सदस्यों ने दोनों बहनों के चंडीगढ़ में जानकारों को फोन किया जो उनके आवास पर गए तो दोनों बहनें अपने कमरे में मृत मिलीं।

टॅग्स :चंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े