लाइव न्यूज़ :

दो महिलाओं से प्रेम संबंध, दूसरी प्रेमिका के चक्कर में पहली की जान ली, जानें सबकुछ...

By बलवंत तक्षक | Updated: March 7, 2021 17:13 IST

जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने इस भिखारी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. मामला पंजाब के लुधियाना जिले में कंगनवाल इलाके का है. एक माह पहले यहां एक खाली प्लॉट में महिला का शव मिला था.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के शव की पहचान 30 वर्षीय राधा के रूप में हुई थी. जांच के दौरान पता चला कि राधा की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने की थी.हत्या के बाद राधा का शव खाली प्लॉट में फेंककर फरार हो गया था.

चंडीगढ़ः यह एक भिखारी की ऐसी अनोखी प्रेम कहानी है, जिसमें उसने एकसाथ दो महिलाओं से प्रेम संबंध बनाए. फिर हालात कुछ ऐसे बने कि उसने दूसरी प्रेमिका के चक्कर में पहली प्रेमिका की जान ले ली.

लंबी जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने इस भिखारी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. मामला पंजाब के लुधियाना जिले में कंगनवाल इलाके का है. एक माह पहले यहां एक खाली प्लॉट में महिला का शव मिला था. महिला के शव की पहचान 30 वर्षीय राधा के रूप में हुई थी. जांच के दौरान पता चला कि राधा की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने की थी.

आरोपी लोगों से पैसे मांग कर अपनी रोजी-रोटी चलाता है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दूसरी प्रेमिका के जाल में फंसने के बाद खुद को बचाने के लिए मफलर से गला दबा कर राधा की हत्या की थी. हत्या के बाद राधा का शव खाली प्लॉट में फेंककर फरार हो गया था.

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (देहात) डॉ. सचिन गुप्ता का कहना है कि आरोपी मोनू राम मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर का रहने वाला है. यहां ढोलेवाल के पास वह एक किराए के कमरे में रहता था. पिछले चार साल से उसके राधा से प्रेम संबंध थे. थाना कोतवाली में मोनू के खिलाफ एक वर्ष पहले चोरी का केस दर्ज हुआ था. इस कारण वह छह माह जेल में रहा. बाहर आने के बाद छह महीने तक गायब भी रहा.

इस बीच उसके एक अन्य युवती से प्रेम संबंध बन गए. जब राधा को पता चला तो दोनों का इसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ. राधा ने मोनू को धमकी दी थी कि अगर वह उस युवती से अपने संबंध नहीं तोड़ेगा तो वह कोतवाली थाने में शिकायत देकर उसे दोबारा जेल भिजवा देगी.

मोनू ने इस धमकी के बाद राधा को बहला-फुसला कर कंगनवाल में एक खाली प्लॉट में बुलाया. वहां दोनों में फिर बहस हुई. इसके बाद मोनू ने गला दबाकर राधा की हत्या कर दी. हत्या के बाद अपना मफलर उसके गले में ही छोड़ कर फरार मोनू हो गया. पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीचंडीगढ़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो