टॉपलेस होकर बच्चों से पेंटिंग बनवाने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना पर केस दर्ज, गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंची हाई कोर्ट

By अनुराग आनंद | Published: June 27, 2020 01:49 PM2020-06-27T13:49:11+5:302020-06-27T14:17:40+5:30

केरल ऐक्टिविस्ट रेहाना फातिमा के खिलाफ आईटी और जुवेनाइल जस्टिस ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Case filed against social worker Rehana for making topless children paintings, High Court reached to avoid arrest | टॉपलेस होकर बच्चों से पेंटिंग बनवाने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना पर केस दर्ज, गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंची हाई कोर्ट

रेहाना फातिमा (फाइल फोटो)

Highlightsरेहाना फातिमा ने 19 जून को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसपर बवाल हो रहा है।इस वीडियो में रेहाना फातिमा अर्धनग्न होकर लेटी हैं और अपने नाबालिग बच्चों से पेंटिंग कर रही हैं।अयप्पा भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने को लेकर रेहाना 18 दिन जेल में भी काट चुकी हैं।

नई दिल्ली:केरल की विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा पर स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस वीडियो में फातिमा अपने दो नाबालिग बच्चों से अपने अर्ध नग्न शरीर पर पेंटिंग बनवा रही है। इसी वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने रेहाना के खिलाफ केस दर्ज की है।   

बता दें कि अब इस मामले में एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा ने केरल हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की मांग करते हुए याचिका दायर की है। नाबालिग बच्चों के लिए सेमी-न्यूड पोज देती हुईं रेहाना के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रेहाना उन्हें अपने शरीर पर पेंट करने की अनुमति देती हैं।

'रेहाना ने इससे पहले किस ऑफ लव' कैंपेन में लिया था हिस्सा-

बता दें कि रेहाना पहली बार चर्चा में नहीं आई है बल्कि इससे पहले भी वह चर्चा में तब आई थी, जब 2014 में रेहाना ने कोच्चि में मॉरल पुलिसिंग के खिलाफ ‘किस ऑफ लव’ कैम्पेन में भी हिस्सा लिया था। उनके पार्टनर मनोज ने किस की वीडियो क्लिप फेसबुक पर शेयर की थी। इस पर काफी बवाल हुआ था।

 Rehana Fathima who Attempted to enter Shabarimala Seeking ...

इससे पहले भी जेल जा चुकी है रेहाना-

रेहाना ने सबरीमाला मंदिर में भी घुसने के प्रयास किया, लेकिन वह इसमें असफल हो गई थीं। इसके ही बाद 2018 में सबरीमाला मंदिर में प्रवेश को लेकर भी रेहाना फातिमा की काफी आलोचना हुई थी। अपने भड़काऊ पोस्ट और अयप्पा भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने को लेकर रेहाना 18 दिन जेल में भी काट चुकी हैं।

अर्धनग्न VIDEO मुळे गुन्हा दाखल ...

इस बार इस आरोप में दर्ज हुआ है मामला-

बता दें कि इस बार रेहाना फातिमा ने 19 जून को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अर्धनग्न होकर लेटी हैं और अपने नाबालिग बच्चों से पेंटिंग कर रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल हुआ।

Web Title: Case filed against social worker Rehana for making topless children paintings, High Court reached to avoid arrest

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे