लाइव न्यूज़ :

हिम्मत है तो पकड़ कर दिखाओ, एमबीए होल्डर कार चोर ने पुलिस को दी चुनौती फिर....

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2022 11:56 IST

जयपुर निवासी शेखावत के पास एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री है और उसका एक बेटा है, जो कॉमर्स का छात्र है। उसने पुलिस को चुनौती दी थी कि अगर पकड़ सकते हैं तो पकड़ कर दिखाएं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी सत्येंद्र सिंह शेखावत राजस्थान का रहनेवाला है जिसके पास से एक टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक ऑडी बरामद हुई हैजयपुर निवासी शेखावत के पास एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री है और उसका एक बेटा है, जो कॉमर्स का छात्र हैआरोपी ने तेलंगाना पुलिस को व्हाट्सऐप संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था- अगर पकड़ सकते हो तो पकड़ लो

बेंगलुरू: पिछले चार वर्षों में अकेले बेंगलुरु से 14 चार पहिया वाहन चुराने वाले राजस्थान के एक 41 वर्षीय अंतरराज्यीय कार चोर को हाल ही में यहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सत्येंद्र सिंह शेखावत राजस्थान का रहनेवाला है जिसके पास से एक टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक ऑडी बरामद हुई है।

जयपुर निवासी शेखावत के पास एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री है और उसका एक बेटा है, जो कॉमर्स का छात्र है। उसने पुलिस को चुनौती दी थी कि अगर पकड़ सकते हैं तो पकड़ कर दिखाएं।  उसने तेलंगाना पुलिस को व्हाट्सएप संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था, "यदि आप पकड़ सकते हैं तो मुझे पकड़ के दिखाएं"।

शेखावत, हाई-एंड कारों और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की डुप्लिकेट चाबियां बनाने के लिए आयातित गैजेट्स का उपयोग करने के लिए कुख्यात है। उसने साल 2003 में पुलिस रिकॉर्ड में जगह बनाई और कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, हैदराबाद समेत गुजरात, तमिलनाडु, दमन और दीव और तेलंगानासे 40 से ज्यादा वाहन चुराए।

रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए शेखावत कई बार जेल भी गया। जल्द ही इन शहरों के जेलों में वह एक जाना-पहचाना चेहरा बन गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से वाहन चोरी करने में जुट जाता है। अगस्त 2021 में, तेलंगाना पुलिस ने शेखावत की पत्नी को कथित तौर पर चोरी के वाहन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसे तब राजस्थान की एक स्थानीय अदालत में पेश किया था। 

शेखावत की पत्नी को जांच के लिए अपने राज्य में ले जाने के लिए बॉडी वारंट की मांग की गई थी। हालाँकि, अदालत ने याचिका को ठुकरा दिया, जिससे पुलिस को उसे छोड़ने  के लिए मजबूर होना पड़ा। फिर, शेखावत ने अपने वकील के माध्यम से तेलंगाना पुलिस के खिलाफ एक निजी शिकायत रिपोर्ट (पीसीआर) दायर की, जिसमें उसकी पत्नी को बिना सबूत के गिरफ्तार किया गया और एक नकली नाम पर सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBangalore
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?