लाइव न्यूज़ :

बक्सरः PLFI सदस्यों के मोबाइल से बड़ा खुलासा, संगठन का संपर्क चीन और पाकिस्तान से, कई राज उगले

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2022 20:36 IST

पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त मोबाइल से इस बात का खुलासा हुआ है कि दिनेश गोप तक हथियार उसका खास सहयोगी निवेश कुमार पहुंचा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को निवेश के मोबाइल से कई अहम जानकारियां मिली हैं.पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को देता है. मोबाइल से स्विस राइफल सहित दर्जनों हथियारों की तस्वीरें मिली हैं.

पटनाः बिहार में बक्सर से गिरफ्तार किए गए नक्सली निवेश कुमार के पास से जब्त मोबाइल से उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का चीन और पाकिस्तान कनेक्शन होने का पर्दाफाश हुआ है. पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को पाकिस्तान और चीन जैसे देशों से हथियार मिल रहे हैं.

 

जब्त मोबाइल में पाकिस्तान के किसी व्यक्ति के साथ व्हाट्सएप चैटिंग के अलावा वीडियो चैटिंग पर बात की गई है. ऐसे में पुलिस को यह आशंका है कि आंतकी संगठनों और दूसरे राष्ट्र विरोधी संगठनों से भी संपर्क हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त मोबाइल से इस बात का खुलासा हुआ है कि दिनेश गोप तक हथियार उसका खास सहयोगी निवेश कुमार पहुंचा रहा है. इसके साथ ही पुलिस को निवेश के मोबाइल से कई अहम जानकारियां मिली हैं. व्हाट्सएप में हथियार की तस्वीरें भी है.

इससे यह साफ हो रहा है कि विदेशी हथियार निवेश खरीदता है और उसे पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को देता है. हथियार की खरीदारी दिनेश गोप के लेवी के पैसे से ही की गई है. वीडियो चैट में पाकिस्तान के जिस व्यक्ति से बात की गई है उसने पगड़ी बांधी है और दाढ़ी बढ़ाई हुई है. वहीं दिनेश गोप के खास सहयोगी निवेश के मोबाइल से स्विस राइफल सहित दर्जनों हथियारों की तस्वीरें मिली हैं.

उनमें से एक के 47 और मोर्टार जैसे हथियार पीएलएफआइ तक पहुंचा भी दिए गए हैं. पुलिस को पहले भी सूचना मिली थी कि निवेश के जरिए दिनेश गोप ने विदेशी हथियार मंगवाए हैं. वहीं, तस्वीर के आधार पर रांची पुलिस स्विस राइफल सहित दूसरे हथियार की तलाश में जुटी हुई है. रांची पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुट गई है.

यहा बता दें कि पीएलएफआई के लिए काम कर रहे निवेश कुमार, शुभम कुमार, ध्रुव कुमार और एक महिला अंजलि कुमारी को बक्सर में सोमवार की रात को गिरफ्तार किया था. अंजलि कुमारी निवेश की महिला मित्र है. सभी एक कार में दिल्ली से आ रहे थे.

पुलिस ने आरोपियों से 12 लाख नगद के अलावा एक कार व 14 मोबाइल फोन बरामद किया था. इसके बाद बक्सर पुलिस ने रांची पुलिस को इस बात की सूचना दी थी. वहीं, रांची पुलिस ने सभी को बक्सर कोर्ट में पेश करने बाद रांची ले गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनक्सलझारखंडपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई