लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी कांड: केस क्लोज की तैयारी में क्राइम ब्रांच, लेकिन पत्र लिख किसी ने बताया नया तांत्रिक एंगल

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 10, 2018 16:22 IST

दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए। इसमें से 10 के शव फेंदे से लटके हुए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जुलाई: बुराड़ी केस में एक ही परिवार के 11 लोगों के मौत में आए दिन कोई-न-कोई अफवाह और चर्चाएं आ रही है। केस में हर दिन कोई-न-कोई नया ट्विस्ट दिख रहा है। ऐसे में क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले को आत्महत्या को केस मानकर बंद करने की प्लानिंग कर रही है। लेकिन फिर से इस मामले में एक और चिट्ठी सामने आई है, जिसने फिर से सनसनी पैदा कर दी है। 

चिट्ठी लिखने वाले ने इसमें एक तांत्रिका नाम लिखा है।  पुलिस कमिश्नर को इस मामले यह खत भेजा गया था। इसके साथ ही इस पत्र को सान्ध टाइम्स को भी भेजा गया है। इस शख्स ने पत्र में लिखा है, वह खुद इस परिवार को जानता है और उसने परिवार के लोगों को उस तांत्रिक के पास आते-जाते देखा है। लेकिन वहीं इस मामले में जॉइंट सीपी आलोक कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उनके पास ऐसी कोई चिट्ठी नहीं आई है। इसलिए वह इसपर किसी तरह का कोई कमेंट नहीं करेंगे। 

बुराड़ी कांड में अंधविश्वास को छोड़ अब आया प्रेम संबंध का नया मामला, नई डायरी ने खोला राज 

इस पत्र लिखने वाले शख्स ने खुद को एक देश का एक आदर्श नागरिक बताया है। इसने बताया है कि बुराड़ी कांड के पीछे कराला के एक तांत्रिक का हाथ है। पुलिस से इसने अपना नाम गुप्त रखने को कहा है। उसने लिखा है, भाटिया परिवार बहुत पहले से कराला के एक तांत्रिक के पास हमेशा से जाता रहा है। ये तांत्रिक एक मंदिर में बैठता है। तांत्रिक की पत्नी भी तंत्रमंत्र करती है। ये तांत्रिक लोग किसी को मारने और किसी को भी परेशान करने के लिए पैसा लेते हैं। मैंने खुद भाटिया परिवार के सदस्य को उस तांत्रिक के पास आते-जाते देखा है। 

हत्या या आत्महत्या, उलझती ही जा रही गुत्थी, बुराड़ी मौत मामले की जानें पूरी टाइमलाइन

गौरतलब है कि दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए। इसमें से 10 के शव फेंदे से लटके हुए थे। जबकि एक 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव घर फर्श पर पड़ा था।  पुलिस ने कहा शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या का मामला लगा रहा है, लेकिन हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने साफ किया कि शव पर किसी तरह की कोई चोट के भी कोई निशान नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया कि आस-पास के लोगों ने बताया कि इनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।  वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हुआ है कि मौत लटकने से हुई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास