लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा में मारे गए पुलिस के बेटे का वीडियो राहुल गांधी ने किया शेयर, लिखा भावुक संदेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 7, 2018 01:15 IST

बुलंदशहर के स्याना गांव में सोमवार को गौहत्‍या की अफवाह के बाद फैली हिंसा में एक पुलिस अधिकारी और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर हिंसा मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है, एक गौकशी की और दूसरी उसके बाद हुई हिंसा की।यूपी पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर गौकशी कर उसके हिस्से खेतों में फेंकने के लिए तीन दिसंबर की तारीख क्यों चुनी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुलंदशहर हिंसा में जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के पुत्र का एक वीडियो शेयर करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन पर देश को गर्व है।गांधी ने फेसबुक पर सुबोध के पुत्र अभिषेक का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह एक चैनल पर लोगों से अपील करते देखे जा सकते हैं कि सांप्रदायिक हिंसा बंद होनी चाहिए।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अभिषेक, आपके पिता आप पर गर्व महसूस कर रहे होंगे। देश आप पर गर्व महसूस कर रहा है।’’ 

क्या था पूरा बुलंदशहर हिंसा मामला

बुलंदशहर के स्याना गांव में सोमवार को गौहत्‍या की अफवाह के बाद फैली हिंसा में एक पुलिस अधिकारी और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में  27 लोग नामजद और 60 पर FIR दर्ज की गई है। सीएम योगी ने जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है। जिसकी छह टीम अलग-अलग तरीके से जांच कर रही है लेकिन फिर भी मामले में मुख्य आरोपी योगोश कुमार को पकड़ने में असफल है।

यूपी पुलिस का कहना- बुलंदशहर में हुई हिंसा जानबूझकर की गई साजिश

बुलंदशहर में हुई हिंसा की घटना पुलिस को किसी की शरारत नहीं बल्कि जानबूझकर बाबरी मस्जिद कांड की बरसी से पहले सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश लग रही है। घटना की जांच के दौरान पुलिस इस बात पर खास तवज्जोह दे रही है कि आखिर गौकशी के लिए यह तारीख क्यों और किसने चुनी?

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बुधवार को बातचीत में कहा, ‘‘मैं इसे सिर्फ कानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं मानता। यह किसी साजिश का हिस्सा था और हम इसकी जांच कर रहे हैं। हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर गौकशी कर उसके हिस्से खेतों में फेंकने के लिए तीन दिसंबर की तारीख क्यों चुनी।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है, एक गौकशी की और दूसरी उसके बाद हुई हिंसा की। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों प्राथमिकियों में नामजद लोगों की पहचान जाहिर नहीं की जा रही है। सिंह ने कहा, ‘‘हमने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) से कहा है कि वह पता करे कि इस घटना और उसके षड्यंत्र के पीछे किसका हाथ है।’’

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण