लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहरः तीन वर्षीय भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने दर्ज कराया मामला, आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2022 17:56 IST

यूपी पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार की है।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी तीन वर्षीय भतीजी से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार की है।

 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के अनुसार अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला रविवार की अपराह्र लगभग तीन बजे खेत से जब अपने घर वापस पहुंची तो उसे इस घटना के बारे में पता चला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

चचेरी बहन से बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी

मुजफ्फरनगर जिले से सटे शामली जिले में खुद पर अपनी चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। शामली के कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेन्द्र सिंह भडाना ने सोमवार को बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव में गय्यूर (26) नामक युवक ने अपनी चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में गत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध होकर रविवार शाम जहर खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?